scriptआसान नहीं मिशन कश्मीर!…लेफ्टिनेंट कर्नल ‘महेंद्र सिंह धोनी’ को करने होंगे यह काम | Mahendra Dhoni In Indian Army: Dhoni Started 15 Days Duty In Kashmir | Patrika News

आसान नहीं मिशन कश्मीर!…लेफ्टिनेंट कर्नल ‘महेंद्र सिंह धोनी’ को करने होंगे यह काम

locationजम्मूPublished: Jul 31, 2019 06:29:58 pm

Submitted by:

Prateek

Mahendra Dhoni In Indian Army: धोनी ( Dhoni ) को सैन्य टुकड़ी के साथ तालमेल बैठाते हुए कश्मीर में ( Dhoni In Kashmir ) सैन्य ऑपरेशन्स को अंजाम देना है। इसके लिए उन्हें…

Mahendra Dhoni In Indian Army

Mahendra Dhoni

(जम्मू,योगेश): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) बुधवार से आतंकवादग्रस्त दक्षिण कश्मीर में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल अपनी सेवा देने पहुंचे। सेना ने खुद इसकी जानकारी दी है। धोनी पैरा कमांडो ( para commando ) की बटालियन में 15 दिन ड्यूटी करेंगे। 15 अगस्त का जश्न वहीं मनाने के बाद वह ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु चले जाएंगे। आतंकवादी इलाके में धोनी 19 किलोग्राम सामान लेकर चलेंगे।

Lt Col Mahendra Singh Dhoni

बता दें कि पैरा कमांडो की जिस बटालियन में धोनी तैनात होंगे, वह मिले-जुले सैनिकों की यूनिट है। वहां देश के हर इलाके से आए करीब 700 सैनिक हैं। इनमें गोरखा, सिख, राजपूत, जाट जैसी सभी रेजीमेंट के सैनिक शामिल हैं। यहां धोनी को दिन-रात दोनों शिफ्टों में ड्यूटी करनी होगी।


धोनी ने जताई यह इच्छा

 

Lt Col Mahendra Singh Dhoni

धोनी खुद चाहते हैं कि वह ऑफिसर्स मेस की जगह 50-60 सैनिकों के साथ बैरक में रहें। स्वादिष्ट बटर चिकन के लिए जानी जाने वाली इस बटालियन में हफ्ते में तीन दिन धोनी को चिकन मिलेगा। बता दें कि 2011 में धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। इसी ट्रेनिंग का हिस्सा होने की वजह से उन्होंने बीसीसीआई ( BCCI ) को पहले ही लिख दिया था कि वह वेस्टइंडीज़ दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।


जानें ड्यूटी में क्या करेंगे धोनी

 

Lt Col Mahendra Singh Dhoni

श्रीनगर के बादामी बाग कैंट एरिया में धोनी 8-10 सैनिकों के दस्ते में गश्त करेंगे। इस दौरान उन्हें एके-47 राइफल और 6 ग्रेनेड और बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएगी। इसका मकसद यह है कि लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाकर खुफिया जानकारियां जुटाई जाएं।

 

गार्ड ड्यूटी रखवाली का काम

धोनी को गार्ड यूनिट में रखवाली का काम मिलेगा। इसे 4-4 घंटे की दो शिफ्ट में करना होगा। यह ड्यूटी दिन और रात दोनों शिफ्ट में रहेगी। जब धोनी को दिन में ड्यूटी देनी होगी तब उन्हें सुबह चार बजे उठना होगा।


धोनी के सामान में क्या?

सामानवजन
3 मैगजीन 5 किलो
वर्दी 3 किलो
जूते 2 किलो
3 से 6 ग्रेनेड 4 किलो
बुलेटप्रूफ जैकेट 4 किलो

हेलमेट 1 किलो


जम्मू-कश्मीर की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो