23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में बड़ा फेरबदल,22 जिला अध्यक्ष किए नियुक्त,यहां देखें सूची किसे मिला कहां का प्रभार

राज्य में कांग्रेस चुनाव से पहले अपने पैर जमा सके इसलिए जिला स्तर पर इतना बड़ा फेरबदल किया गया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 31 Jul 2018, 8:33 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,जम्मू): लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रधान राहुल गांधी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के 22 जिला प्रधानों की घोषणा की। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने आदेश भी जारी कर दिया है। इनमें तीन पूर्व मंत्री मंजीत सिंह, मनोहर लाल शर्मा, शब्बीर खान के अलावा पूर्व विधायक शोएब नबी लोन व कृष्ण चंद भगत भी शामिल हैं। विक्रम मल्होत्रा को कांग्रेस का जम्मू जिला शहरी और हरि सिंह चिब को जम्मू जिला ग्रामीण का प्रधान नियुक्त किया गया है। मंजीत सिंह को सांबा जिला, मनोहर लाल शर्मा को कठुआ जिला, कृष्ण चंद भगत को ऊधमपुर जिला प्रधान बनाया गया। शेख मुजीब को डोडा जिला प्रधान, शब्बीर खान को राजौरी जिला प्रधान, अब्दुल गनी को पुंछ, केवल सिंह को रियासी जिला, फारूक कटोच को रामबन, मोहेंद्र परिहार को किश्तवाड़ जिला प्रधान बनाया गया।

इरफान नकीब को श्रीनगर, फारूक मीर को कुपवाड़ा, शोएब नबी लोन को बारामुला, इम्तियाज परे को बांडीपोरा, साहिल फारूक को गांदरबल, फियाज अहमद डार को पुलवामा, फारूक अहमद भट्ट को कुलगाम, अब्दुल क्यूम शाह को शोपियां, गुलाम मुहीउद्दीन भट्ट को अनंतनाग, टी नमिगयाल को लेह तथा नसीर हुसैन को कारगिल का जिला प्रधान बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश प्रधान जी ए मीर के साथ सलाह मशिवरा करके नामों पर अपनी मुहर लगाई है। पार्टी जल्द ही कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रधान, यूथ प्रधान व महिला प्रधान के नामों की सूची भी जारी करेगी।

यह है सूची

बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव है सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में लग गई है। राज्य में कांग्रेस चुनाव से पहले अपने पैर जमा सके इसलिए जिला स्तर पर इतना बड़ा फेरबदल किया गया है। पीडीपी और भाजपा का गठबंधर टूटने के बाद से कांग्रेस अपने संगठनात्मक ढांचे को बल देने में लगी है जिससे आगामी चुनाव में अच्छी रणनीति बनाकर कांग्रेस अपना परचम लहरा सके।

बड़ी खबरें

View All

जम्मू

जम्मू और कश्मीर

ट्रेंडिंग