script

राजौरी में पाकिस्तान ने दागे गोले, जवानों ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

locationजम्मूPublished: Nov 13, 2019 06:40:25 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले के गांव केरी में आज सुबह तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में भारत की तरफ किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं हैं परंतु भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

राजौरी में पाकिस्तान ने दागे गोले, जवानों ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

राजौरी में पाकिस्तान ने दागे गोले, जवानों ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू. योगेश

नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले के गांव केरी में आज सुबह तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में भारत की तरफ किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं हैं परंतु भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अभी दोनों ओर से गोलाबारी बंद है परंतु केरी गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। भारतीय जवानों ने गांववासियों से सुरक्षित स्थानों में रहने की हिदायत दे रखी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे के करीब पाकिस्तानी सैनिकों ने केरी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। चौकियों में तैनात भारतीय जवानों ने भी जवाब में जमकर गोलाबारी की। उन्होंने भी पाकिस्तान की उन चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की जहां से यह मोटार्र शैल दागे जा रहे थे। करीब एक घंटे तक रूक-रूक कर चली इस गोलाबारी के दौरान किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

वहीं भारतीय सेना के जवान भी गांववासियों की मदद के लिए वहां पहुंच गए। भारतीय जवानों की सख्त जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी की गोलाबारी बंद हो गइ। फिलहाल अभी भी सीमा पर शांति बनी हुइ है। वहीं भारतीय जवान पूरी तरह से चौकसी बनाए हुए हैं। गांववासियों को भी सचेत रहने के लिए कहा गया है। पिछले तीन दिनों के बीच पाकिस्तान ने यह दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो