श्री अमरनाथजी यात्रा के पहले दिन 8403 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किये
Shri Amarnath Yatra 2019: श्री अमरनाथजी यात्रा के पहले दिन, 8403 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए। पहले दिन पवित्र गुफा के पास हलकी बर्फबारी भी हुई, जिससे तीर्थयात्रियों का मन गदगद हो गया। श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा की यात्रा सोमवार को बालटाल और पहलगाम मार्ग से शुरू हुई।

( जम्मू , योगेश कुमार ): श्री अमरनाथजी यात्रा ( Shri Amarnath yatra 2019 ) के पहले दिन, 8403 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में भगवान शिव के दर्शन किए। पहले दिन पवित्र गुफा के पास हलकी बर्फबारी भी हुई, जिससे तीर्थयात्रियों का मन गदगद हो गया। श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा की यात्रा आज बालटाल और पहलगाम मार्ग से शुरू हुई। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन किए और पूजा अर्चना के साथ यात्रा की शुरुआत की।
वहीं अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी रवाना हो गया है। दूसरे जत्थे में कुल 4,417 यात्री हैं, जिनमें से 3,434 पुरुष, 843 महिलाएं और 314 बच्चे शामिल हैं। सोमवार सुबह अमरनाथ यात्रा के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। राज्यपाल के साथ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ( Shri amarnath shrine board ) के सीईओ उमंग नरुला और लेफ्टनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन भी मौजूद रहे।
अमरनाथ यात्रा 46 दिन तक जारी रहेगी और 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के मौके पर यात्रा समाप्त होगी। इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। 40 हजार से ज्यादा सुरक्षा बलों को यात्रा के रास्ते पर तैनात किया गया है। इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी मॉनिटरिंग की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर से जुड़ी ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे...
यह भी पढे: श्री अमरनाथजी यात्रा मोबाइल ऐप विकसित, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन ने किया है डिजाइन
अब पाइए अपने शहर ( Jammu News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज