script

Watch Video… क्यूटनेस ओवरलोड: बच्ची ने गाया लताजी का गाना, फिदा हुए लोग

locationजम्मूPublished: Dec 02, 2019 07:34:07 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Watch Video: लता मंगेशकर के गाने दशकों से लोगों के दिलोदिमाग में जगह बनाए हुए हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो लताजी के गाने नहीं गुनगुनाता हो। रेलवे स्टेशन पर लता जी के गाने गा कर…

देखें वीडियो... क्यूटनेस ओवरलोड: बच्ची ने गाया लताजी का गाना, फिदा हुए लोग

देखें वीडियो… क्यूटनेस ओवरलोड: बच्ची ने गाया लताजी का गाना, फिदा हुए लोग

जम्मू. लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) के गाने दशकों से लोगों के दिलोदिमाग में जगह बनाए हुए हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो लताजी के गाने नहीं गुनगुनाता हो। रेलवे स्टेशन पर लता जी के गाने गा कर इंटरनेट सनसनी बनी रानू मंडल ( Ranu Mondal ) से तो सभी वाकिफ ही हैं। आज हम आपको बता रहे हैं लता जी के गाए गाने ‘लग जा गले’ के क्यूटेस्ट वर्जन के बारे में। ‘लग जा गले कि’ ना जाने कितनी ही बार आपने इस गाने को गुनगुनाया होगा। कभी अकेले बैठकर, तो कभी दोस्तों के साथ गिटार पर। सोशल मीडिया पर एक बच्ची, जिसकी उम्र दो साल बताई जा रही है का वीडियो खासा वायरल हो रहा है।

आप भी सुनें क्यूट वर्जन

इस बच्ची ने इस गीत को बड़े ही क्यूट अंदाज में गाया है। बताया जा रहा है कि वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाने लगा है। लोग बच्ची की आवाज और उसके अंदाज के फैन हो रहे हैं। शायद आपने ‘लग जा गलेज्’ का इतना क्यूट वर्जन कभी नहीं सुना होगा! इस विडियो को इंस्टाग्राम यूजर pragyamedha11 ने शेयर किया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वे दुआ कर रहे हैं कि बच्ची भविष्य में एक बेहतरीन गायक बने। यह गाना साल 1964 में आई फिल्म ‘वो कौन थी’ का है। साधना और मनोज कुमार पर यह गीत फिल्माया गया था। इस गीत का संगीत मदन मोहन ने दिया था। जबकि लिखा राजा मेहंदी अली खान ने और गाया था लता मंगेशकर ने।

ट्रेंडिंग वीडियो