जमशेदपुर शहर का विस्तारीकरण होगा-एन चंद्रशेखर
'जमशेद टाटा' की जयंती पर टाटा ग्रुप ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,जमशेदपुर शहर के 100वें स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम...

(रांची,जमशेदपुर): जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती रविवार को जमशेदपुर शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान टाटा समूह की विभिन्न इकाइयों ने संस्थापक को श्रद्धांजलि दी। वहीं जंयती समारोह के अवसर पर सुबह में आकर्षक झाकियां भी निकाली गई।
टाटा स्टील कंपनी परिसर में स्थापित जेएन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील कंपनी के एमडी टीवी नरेंद्रन मौजूद थे। जमशेदजी नुसरवानजी टाटा साहब ने जयंती के अवसर पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने किया कि ऐलान जमशेदपुर शहर का विस्तारीकरण होगा। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स इकाई का और अधिक सुदृढीकरण किया जाएगा और नई टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी का विस्तार होगा। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जतायी कि जमशेदपुर शहर आज अपने स्थापना का एक सौ साल धूमधाम से मना रहा है।
इधर,जमशेदपुर शहर के एक सौ साल पूरे होने पर शहर में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे शहर को आकर्षक तरीके से सजया-संवारा गया है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इधर, टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को उनकी जयंती पर जमशेदपुर में श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ,अधिवक्ता तथा जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा के अध्यक्ष दिनेश कुमार तथा जिला भाजपा के पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
अब पाइए अपने शहर ( Jamshedpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज