जमशेदपुर

झारखंड भाजपा ने मनाया विजय संकल्प दिवस…पार्टी का झंडा थामे खुद बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ताओं द्वारा आज राजधानी रांची समेत राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में मोटरसाईकिल रैली निकाली गईं…

जमशेदपुरMar 02, 2019 / 08:11 pm

Prateek

cm

(रांची,जमशेदपुर): भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को राज्यभर में बाईक रैली का आयोजन कर विजय संकल्प दिवस मनाया। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैली निकाल रहे है। जमशेदपुर में आयोजित बाइक रैली में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि पूरे राज्य में छह लाख भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने तीन लाख मोटरसाईकिलों के साथ जुलूस निकाल कर विजय संकल्प दिवस मनाया।

 

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ताओं द्वारा आज राजधानी रांची समेत राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रां में मोटरसाईकिल रैली निकाली गईं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि बूथ स्तर से रैली प्रारंभ हुई और पंचायत तथा मंडल केंद्र होते विधानसभा क्षेत्र में नियत स्थान पर संपन्न हुई। रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख बनाए गए थे। पार्टी के सभी सांसद भी अपने क्षेत्र के किसी विधानसभा क्षेत्र में रैली का प्रतिनिधित्व किया।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प मोटरसाइकिल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की तीव्र प्रगति के साथ मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ’’फिर एक बार मोदी सरकार’’ के लिए भाजपा के लाखों कार्यकर्ता संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब जन-जन की पार्टी बन गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारत की जनता अगाध प्रेम करती है। गिलुवा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 55 महीनों तक गांव, गरीब, किसान, दलित, शोषित, वंचित के लिए जो कार्य किए है, वह भारत के इतिहास में 65 वर्षो में कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने नहीं किया।

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.