scriptकोरोना के भय से बिहार से झारखंड में रेल संचालन बंद | Rail operations stopped in Bihar to Jharkhand due to fear of Corona | Patrika News

कोरोना के भय से बिहार से झारखंड में रेल संचालन बंद

locationजमशेदपुरPublished: Jul 10, 2020 07:55:44 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

(Jharkhand News ) झारखंड में कोरोना के लगातार फैलाव से बिहार से (Train postpond ) आने वाली ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र रेल मंत्री से ट्रेनों का संचालन बंद करने का आग्रह किया था। जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया। अब 13 जुलाई से झारखंड में बिहार (Trains stoped from 13 July ) से रेलों का परिचालन बंद हो जाएगा।

कोरोना के भय से बिहार से झारखंड में रेल संचालन बंद

कोरोना के भय से बिहार से झारखंड में रेल संचालन बंद,कोरोना के भय से बिहार से झारखंड में रेल संचालन बंद,कोरोना के भय से बिहार से झारखंड में रेल संचालन बंद

जमशेदपुर(झारखंड): (Jharkhand News ) झारखंड में कोरोना के लगातार फैलाव से बिहार से (Train postpond ) आने वाली ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र रेल मंत्री से ट्रेनों का संचालन बंद करने का आग्रह किया था। जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया। अब 13 जुलाई से झारखंड में बिहार (Trains stoped from 13 July ) से रेलों का परिचालन बंद हो जाएगा। झारखंड में पिछले 24 घंटे में 170 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3362 हो गई है। एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही अब तक कोरोना से 23 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

रेल यात्री क्वारेंटाइन
रेल मंत्रालय ने रेल परिचालन स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। अगले आदेश तक बिहार से झारखंड के लिए कोई ट्रेन नहीं चलेगी। फिलहाल पटना से जनशताब्दी व दानापुर-टाटानगर ट्रेन चल रही है। जमशेदपुर में दानापुर-टाटा सुपर एक्सप्रेस के 110 यात्रियों को कोरेंटिन किया गया है। गुरुवार शाम को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बिहार से पहुंची दानापुर-टाटा सुपर एक्सप्रेस के 350 यात्रियों में से 110 को उनकी सहमति से कोरेंटिन किया गया। उन्हें सिदगोड़ा स्थित प्रोफेशनल कॉलेज में बनाये गये कोरेंटिन आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

बाहरी के लिए पास
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए बिहार की ट्रेनों के संचालन को बंद करने के साथ ही राज्य सरकार ने राज्य में प्रवेश करने के लिए पास अनिवार्य किया है। बगैर पास के झारखंड में कहीं से भी प्रवेश नहीं हो सकेगा। अभी तक बेलगाम आवाजाही से यह पता नहीं चल पा रहा था कि सड़क मार्ग से आने वाले लोगों में से कितने लोग कोरोना की चपेट में हैं। इससे प्रदेश में तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा था। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सीमावर्ती इलाकों में इस नियम का सख्ती से पालन करने को कहा है। उन्होंने उपायुक्तों से सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और बिना पास के किसी को भी राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए हैं।

सख्ती बढ़ाई
झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसे देखते हुए प्रभावित जिलों में अब सख्ती बढ़ाई जा रही है। साथ ही धारा-144 लागू की जा रही है। रामगढ़, हजारीबाग, पलामू और जमशेदपुर में इसे और सख्त करने के आदेश दिये गये हैं। रामगढ़ में तो झारखंड के बाहर से आनेवालों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गयी है। हजारीबाग के कैदी वार्ड में भर्ती एक कोरोना मरीज के फरार होने के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो