scriptप्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सीएनटी एक्ट पर हुई गर्म चर्चा | State BJP executive CNT Act was heated discussion | Patrika News

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सीएनटी एक्ट पर हुई गर्म चर्चा

locationजमशेदपुरPublished: Jan 11, 2017 02:24:00 pm

महामंत्री सुनील सिंह ने बताया कि मंगलवार को बैठक के पहले सत्र में सीएनटी का मसला छाया रहा। बुधवार को इसको लेकर और चर्चा होनी है।

teachers meting

teachers meting

जमशेदपुर। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिन की बैठक बीते दिन जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर के होटल मधुवन में शुरू हुई। इसमें सीएम रघुवर दास, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा समेत कई बड़े नेता, प्रदेश के पदाधिकारी और अन्य भाग ले रहे हैं।

धरातल पर उतरेंगी योजनाएं

जानकारी के अनुसार दो दिन के इस कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारियों और मोर्चा के अध्यक्षों के साथ सीएम कई अहम मसलों पर चर्चा करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पेश होगा। केंद्र की कैशलेस योजना व अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारने में संगठन के रोल पर भी रणनीति बनेगी।

प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के महामंत्री सुनील सिंह ने बैठक के पहले सत्र के बाद प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। महामंत्री सुनील सिंह ने बताया कि मंगलवार को बैठक के पहले सत्र में सीएनटी का मसला छाया रहा। बुधवार को इसको लेकर और चर्चा होनी है।

खरसांवा की घटना को लेकर बैठक स्थल पर पुलिस की खास चौकसी नजर आई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही, वहीं बैठक हॉल के पास किसी भी बाहरी को जाने की इजाजत नहीं थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो