script

टीवी और बॉलीवुड के इन नामचीन कलाकारों ने लॉक डाउन में बनाया प्रेरक वीडिया एलबम

locationजमशेदपुरPublished: Jun 21, 2020 10:59:15 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

(Jharkhand News ) हिन्दी टीवी सीरियलों (T.V.Serial artist Subhra Saxsena ) की नामचीन अभिनेत्री शुभा सक्सेना ने अनूठे तरीके से कोरोना काल (Bollbood artists ) में लोगों को प्रोत्साहित करने का काम किया है। लोगों के अंदर सकारात्मक सोच को जागृत करने के उद्देश्य से शुभा ने अपने पति गौरव बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर व सिंगर के साथ मोटिवेशनल वीडियो सांग बनाया है।

टीवी और बॉलीवुड के इन नामचीन कलाकारों ने लॉक डाउन में बनाया प्रेरक वीडिया एलबम

टीवी और बॉलीवुड के इन नामचीन कलाकारों ने लॉक डाउन में बनाया प्रेरक वीडिया एलबम

जमशेदपुर (झारखंड): (Jharkhand News ) हिन्दी टीवी सीरियलों (T.V.Serial artist Subhra Saxsena ) की नामचीन अभिनेत्री शुभा सक्सेना ने अनूठे तरीके से कोरोना काल (Bollbood artists ) में लोगों को प्रोत्साहित करने का काम किया है। लोगों के अंदर सकारात्मक सोच को जागृत करने के उद्देश्य से शुभा ने अपने पति गौरव बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर व सिंगर के साथ मोटिवेशनल वीडियो सांग बनाया है। इस सांग में बॉलीवुड व टेलीविजन के 22 नामचीन कलाकार हैं। इस गीत को लॉकडाउन पीरियड में बनाया गया है। दीया और बाती में भाभी (अंकिता) का किरदार निभाने वाली शुभा सक्सेना छोटे पर्दे की बेहतरीन कलाकार है। क्राइम पेट्रोल व सावधान इंडिया में शुभा को अलग-अलग रोल निभाएं हैं।

गौरव ने गाया है सांग
लॉक डाउन अवधि के इस मोटिवेनशल सांग का टाइटल सारा हिंदुस्तान, सिंगर गौरव सक्सेना ने गाया है, जबकि इसमें म्यूजिक डायरेक्टर मंजू दुबे एवं गौरव सक्सेना हैं। इसमें सुदेश बेरी, जाकिर हुसैन, रोहीताश गौड़, नवनी परिहार, शेखर शुक्ला, श्याम मासलकर, अमित सोनी, मनीष खन्ना, गौरव सक्सेना, शुभा सक्सेना, मंजू दुबे, दिलीप सिंह, निकिता शर्मा, पल्लवी वर्मा, रश्मि गुप्ता, सुनील पाल, तनिष्का वर्मा, उल्का गुप्ता व अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

चार एलबम हैं तैयार
गौरव सोनी मिक्स चैनल के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर चार एलबम रिलीज होने वाले हैं। पत्नी शुभा ने दीया और बाती, गुस्ताख दिल, बालिका वधू, रामायण (जी टीवी पर प्रसारित), क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया व अन्य में उम्दा अभिनय कर चुकी हैं। गौरव और शुभा पति-पत्नी हैं। वे मुंबई में रहते हैं।

सांग में सोनू सूद
एग्रिको निवासी शुभा 10 वर्षों से अपने पति के साथ मुंबई में हैं। लॉकडाउन में वह अपने मायके (एग्रिको) आयी हैं। इस सांग के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान लोगों में बढ़े तनाव और डिप्रेशन को कम करने और आशा की नयी किरण जगाने की कोशिश की गयी है। फिल्म में एक्टर सोनू सूद के फुटेज हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो