3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमुई:पुलिस के लिए काम करने का था शक,नक्सलियों ने की किसान की हत्या

नक्सलियों ने घटनास्थल पर कुछ पर्चे भी फेंके ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जमुई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 2 Jun 2018, 12:56 PM IST

naxals file photo

naxals file photo

(जमुई/बिहार): जमुई में नक्सलियों ने एक किसान की हत्या कर दी। नक्सलियों ने घटना स्थल पर कुछ पर्चे भी छोड़े है जिनमे उन्होंने किसान पर पुलिस के लिए काम करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गर्इ है। पुलिस ने मृतक का शव और मौक पर मिले पर्चों को बरामद कर लिया है।घटना के बाद से सूबे में भय व्याप्त है।


परिवार के सदस्यों के सामने मारी गोली,हवाई फायर कर हुए फरार

यह मामला शुक्रवार देर रात का है। मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के खैरा इलाके के खलारी गांव के रहने वाले रीतलाल यादव और उनके परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। तभी नक्सलियों का एक समूह वहां पर आया। नक्सलियों ने रीतलाल को घर से बाहर निकाल परिवार वालों के सामने ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले से रीतलाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किए और वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। अपनी आंखों के सामने परिवार के सदस्य की हत्या की वारदात देखने के बाद सभी बूरी तरह से घबराए हुए है।

घटना स्थल पर नक्सलियों ने फेंके पर्चे

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक रीतलाल के शव को बरामद कर लिया है। मौके की नाजुकता को देखते हुए सीआरपीएफ की टीम को भी बुलाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नक्सलियों ने घटना स्थल पर कुछ पर्चे छोड़े है। जिसमे उन्होंने मृतक किसान को पुलिस का मुखबिर बताया है और किसी को ऐसा काम नहीं करने की हिदायत दी है। पुलिस ने इन पर्चों को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।