scriptअफरीद में बलवा के दोनों पक्षों के १२ आरोपी गिरफ्तार | 12 accused of both sides of the rebellion arrested in Afrid | Patrika News

अफरीद में बलवा के दोनों पक्षों के १२ आरोपी गिरफ्तार

locationजांजगीर चंपाPublished: Sep 26, 2022 09:59:15 pm

गौरव ग्राम अफरीद में दो पक्षों में स्कूली बच्चों की बात पर बलवा करने वाले दोनों पक्षों के १२ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। मामले को लेकर अफरीद में दो दिनों तक तनाव का माहौल था।

अफरीद में बलवा के दोनों पक्षों के १२ आरोपी गिरफ्तार

sp office

गांव में पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका था। मामले की गंभीरता से लेते हुए सारागांव पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में देर नहीं की और सफलता हासिल कर ली।
गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले गांव में स्कूली बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था। बच्चों के साथ उनके परिजन भी लड़ाई झगड़े में शामिल हो गए थे। इसके बाद गांव में दो गुटों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई थी। देखते ही देखते गांव में तनाव बढ़ गया था। पुलिस को यहां बड़ी तादात में बल की व्यवस्था करनी पड़ गई थी। यहां तक कि आसपास के गांव के थाना प्रभारियों की ड्यूटी यहां लगाई गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट पर धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323, एससी, एसटी एक्ट की धारा 3-1-10 के तहत आरोपी रोशन भैना, सावन भैना, संतोष भैना, चिंताबाई भैना, शकुन भैना, हिंदराम भैना, रोहन भैना, रामनरेश भैना सभी निवासी अफरीद को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर छोड़ा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट, पत्थर को जब्त किया गया। वहीं प्रकरण में सम्मिलित अन्य आरोपी कृष्ण कुमार केंवट, रामकृष्ण केवट, छोटूराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपी रामकृष्ण केंवट के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।
दूसरे आरोपियों में ये थे शामिल
वहीं दूसरे पक्ष के आरोपियों में हरीश सूर्यवंशी,अर्जुन सूर्यवंशी, कांति कुमार लाठिया, प्रताप सिंह सूर्यवंशी, लिलेश सूर्यवंशी, गजानंद सूर्यवंशी, अजय कुमार सूर्यवंशी, सुनिल सूर्यवंशी, पवन सूर्यवंशी को भी न्यायिक रिमांड में भेजा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सुरेश धु्रव, सउनि लकडा, सउनि श्याम राठौर, प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले एवं मथुरा केशी का योगदान रहा।
—————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो