भव्य माहिष्मति महल में 21 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा होगी विराजमान
जांजगीर चंपाPublished: Oct 15, 2023 02:58:53 pm
पंडाल की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि पंडाल की ऊंचाई 80 फीट, लंबाई 185 फीट, चौड़ाई 80 फीट है। 21 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा बनकर तैयार है
शिवरीनारायण. आज से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर नगर के मेला ग्राउंड में माता रानी का भव्य पंडाल बनकर तैयार है। 80 फीट ऊंचे पंडाल में 21 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित होंगी। पंडाल में की गई लाइटिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि पंडाल की ऊंचाई 80 फीट, लंबाई 185 फीट, चौड़ाई 80 फीट है। 21 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा बनकर तैयार है।