scriptशादी से वापस लौट रहे थे बाराती, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि दहल गया दिल | 3 killed, 5 injured in road accident | Patrika News

शादी से वापस लौट रहे थे बाराती, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि दहल गया दिल

locationजांजगीर चंपाPublished: May 19, 2019 07:15:30 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के जांजगीर (Janjgir) में शादी में शामिल होकर लौट रही बारातियों की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब बारातियों से भरी बोलेरो हादसे (Road Accident) का शिकार हो गई। इस हादसे में दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

janjgir crime news

janjgir crime

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर (Janjgir) में शादी में शामिल होकर लौट रही बारातियों की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब बारातियों से भरी बोलेरो हादसे (Road Accident) का शिकार हो गई। इस हादसे में दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल, जांजगीर के सोंठी सक्ती के रहने वाले कृषि वैज्ञानिक केडी महंत अपने पूरे परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने कुदरी गए हुए थे। शादी समाप्त होने के बाद शनिवार की रात 11 बजे घर की ओर लौट रहे थे। वे भदरी चौकी के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन की बोलेरो से जबरदस्त टक्कर हो गई।
दोनों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में बोलेरो में सवार शिवकुमार 60, नेहा महंत 30 और 10 माह का तन्मय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार किरन महंत, कान्हा महंत, वासू दास, काव्या महंत और शिक्षा महंत को गंभीर चोटें आई। घायलों को रायगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद (Road Accident) रात भर मौके पर तनाव का माहौल था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो