scriptबाढ़ से प्रभावित 6119 लोगों को 57 राहत शिविरों में ठहराया गया | 6119 people affected by floods stay in 57 relief camps | Patrika News

बाढ़ से प्रभावित 6119 लोगों को 57 राहत शिविरों में ठहराया गया

locationजांजगीर चंपाPublished: Aug 30, 2020 09:30:06 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

कलेक्टर यशवंत कुमार ने बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत, वन विभाग के मैदानी अमलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

janjgir_news.jpg
जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत, वन विभाग के मैदानी अमलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने कहा है। फसल क्षति, जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति आदि के प्रकरणों मे आबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत मदद की जाएगी।
अब तक अकलतरा तहसील में पानी में डुबने से और जैजैपुर तहसील में आकाशीय बिजली से मृत्य के कुल दो प्रकरण दर्ज किये गये हैं। इसी प्रकार बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित 6,119 लोगों को विभिन्न 57 राहत शिविरों में सुरक्षित ठहराया गया है। शिविरों में भोजन, राशन, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। जिले में अब तक पशुहानि के कुल 181 और मकान क्षति के 9215 प्रकरण दर्ज किए गए है।
पशुहानि में तहसील जांजगीर में 32, अकलतरा में 11, जैजैपुर में 51, डभरा में 10, नवागढ़ में 10, बलौदा में -4, शिवरीनारायण में -17, चांपा में- 11, सक्ती में-10, मालखरौदा में 13 और पामगढ़ में -12 प्रकरण अबतक दर्ज किए गए हैं। इसी तरह मकान क्षति के तहसील जांजगीर में 585, अकलतरा-644, जैजैपुर-1441, डभरा-870, नवागढ़-668, बलौदा में 381,शिवरीनारायण-439, चांपा-1022, सक्ती-1111, मालखरौदा-1682 और पामगढ़ में 372 प्रकरण अब तक दर्ज किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो