जांजगीर चंपा

हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने तीन लोगों को कुचला, 2 की मौत, भड़के लोगों ने किया चक्काजाम

गंभीर रूप से घायल युवक की मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भड़के लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

जांजगीर चंपाApr 27, 2024 / 05:54 pm

चंदू निर्मलकर

CG Road accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौत​ घटनास्थल पर हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक की मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भड़के लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बीमार मां का इलाज के लिए कोनार गांव निवासी युवक अपने पिता और बेटी के साथ मामा गांव परसदा जा रहा था। लाफार्ज रोड बिलासपुर रोड पर तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें युवक के साथ उसके पिता और बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए पामगढ़ स्थित अस्पताल ले जाया गया है।

CG road accident: समझाइश के बाद शांत हुआ मामला

हादसे के बाद दो लोगों की मौत देख लोग भड़के उठे। घटनास्थल पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति को काबू किया। वहीं पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Hindi News / Janjgir Champa / हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने तीन लोगों को कुचला, 2 की मौत, भड़के लोगों ने किया चक्काजाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.