scriptगांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इसे पकडऩे पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, पढि़ए खबर… | Accused arrested | Patrika News

गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इसे पकडऩे पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, पढि़ए खबर…

locationजांजगीर चंपाPublished: Mar 17, 2019 01:29:54 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– माह भर की मेहनत के बाद मुख्य आरोपी दारा चंद्रा को मानिकपुर कोरबा से गिरफ्तार किया है

गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इसे पकडऩे पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, पढि़ए खबर...

गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इसे पकडऩे पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, पढि़ए खबर…

अफरीद. सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में १७ फरवरी को १० लाख रुपए का गांजा तस्करी करने वाला मास्टरमाइंड दारा चंद्रा उर्फ भांजा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दारा चंद्रा उर्फ भांचा गलगलाडीह जैजैपुर का रहने वाला है। इससे पहले उसका साथी कांशी नगर कोरबा निवासी कृष्ण दास महंत पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने दारा चंद्रा को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
ज्ञात हो कि सारागांव पुलिस को १७ फरवरी की सुबह मुड़पार के ग्रामीणों ने फोनकर बताया था कि एक लक्जरी कार क्रमांक सीजी ०८ के ०९१० जिसमें कांगे्रस के मंडल महामंत्री लिखा हुआ है। उस कार में दो युवक सवार थे और वे कार में दो क्ंिवटल गांजा को छोडक़र भाग रहे थे। एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें
Video- जूदेव ने कहा, पार्टी बोलेगी तो लड़ूंगा चुनाव, वहीं पांडे ने कांग्रेस सरकार पर किया तीखा हमला

घटना की सूचना पाकर पुलिस तत्काल मुड़पार गांव पहुंची और कार समेत गांजा को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जिसमें युवक कांशीनगर कोरबा का रहने वाला कृष्ण दास बताया। वहीं उसका साथी कार में गांजा को छोडक़र पकड़े जाने के डर से भाग निकला था। बीते एक माह से पुलिस को उक्त गांजा तस्कर की तलाश थी। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए मुखबिर के जाल बिछाए थे। माह भर की मेहनत के बाद मुख्य आरोपी दारा चंद्रा पिता कपिल नाथ चंद्रा को मानिकपुर कोरबा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में सारागांव थाना प्रभारी चुन्नू तिग्गा, एएसआई चंदन सिंह, प्रआ. दिलीप खलखो, रोहित नेताम सहित टीम का योगदान था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो