scriptAfter selling firecrackers, the high school grounds changed into dustb | पटाखा बेचने के बाद हाईस्कूल मैदान बदला कूड़ादान में | Patrika News

पटाखा बेचने के बाद हाईस्कूल मैदान बदला कूड़ादान में

locationजांजगीर चंपाPublished: Oct 27, 2022 09:37:45 pm

Submitted by:

Ashish Tiwari

दीपपर्व के अवसर पर हाईस्कूल ग्राउण्ड में पटाखा दुकानें लगाई गई थी। त्यौहार के बाद खेल मैदान में कचरा का ढेर लगा हुआ है। इसकी सफाई की ओर जिम्मेदार पालिका का अब तक ध्यान नहीं दे रही है। इससे सुबह व शाम को खिलाडिय़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पटाखा बेचने के बाद हाईस्कूल मैदान बदला कूड़ादान में
nala
हाईस्कूल ग्राउंड में बड़ी संख्या में दुकानें लगाई गई थी। पटाखा बेचने के बाद अपना कूड़ा-करकट उठाने पालिका द्वारा अब तक प्रयास नहीं किया। इसी का नतीजा है कि खेल मैदान में बड़ी तादाद में पॉलीथिन का ढेर लगा है। खिलाडिय़ों ने बताया कि अपने आसपास को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की है। इस तरह खेल मैदान में कूड़े का ढेर लगाना सही नहीं है। खुले में पड़े पालीथिन को मवेशियों द्वारा खाने का अंदेशा बना रहता है। इस पर कड़ाई से बैन लगना चाहिए, ताकि चारों ओर का वातावरण स्वच्छ हो सके। नगर पालिका को प्राथमिकता के साथ इस तरह कचरा फैलाने वाले व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसका उपयोग बंद हो जाता है, तो काफी हद तक शहर का प्रदूषण अपने आप दूर हो जाएगा। इसके अलावा पालिका के जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जबकि दीपावली के दूसरे दिन मैदान से कचरा को तत्काल हटाना चाहिए। जबकि व्यापारियों से बकायदा टैक्स लिया गया था। इसके बावजूद सफाई नहीं कराया जा रहा है।
शहर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध बेअसर
पालीथिन की तमाम बुराईयों के चलते केन्द्र की सरकार ने पूरे देश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद खुलेआम शहर में पॉलीथिन का प्रयोग हो रहा है। पूरे जिले में एक से दो बार ही पॉलिथीन पर कार्रवाई की खानापूर्ति की गई। अब कार्रवाई की गति ढीली पड़ते ही इसका उपयोग फिर से पूर्ववत होने लगा है। हाईस्कूल मैदान में प्लास्टिक ही प्लास्टिक नजर आ रहे हैं।
शहर के बीच एकमात्र मैदान
ज्ञात हो कि वैसे भी शहर में खेल मैदान की कमी है। शहर के बीचो बीच हाईस्कूल ग्राउंड खिलाडिय़ों का पसंदीदा मैदान है। जहां सुबह से शाम तक स्कूली बच्चे और युवक क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल और अन्य खेल खेलते हैं। इस मैदान में आए दिन कई सार्वजनिक कार्यक्रम होते रहते हैं, जिससे मैदान की स्थिति खराब हो रही है।
वर्जन
सफाई कर्मचारी भेजकर सफाई कराया जाएगा। कर्मचारी मोहल्ले की सफाई में लगे हुए है। जल्द मैदान की सफाई हो जाएगी।
चंदन शर्मा, सीएमओ, नपा
----------------
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.