नगर पालिका सक्ती में शासकीय कॉलेज की घोषण, गत 3 साल में छत्तीसगढ़ का समन्वित विकास हुआ . मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि गत करीब साढ़े 3 साल में छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के कार्य हुए। उन्होंने कहा कि इस अवधि में राज्य के किसानोंए महिलाओंए ग्रामीणोंए भूमिहीन खेतिहर मजदूरोंए बेरोजगारों के कल्याण के साथ.साथ प्रशासनिक कसावट के क्षेत्र में भी शासन द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
जांजगीर चंपा
Published: April 01, 2022 08:44:51 pm
जांजगीर-चांपा. वे आज नगर पालिका सक्ती के बुधवारी बाजार स्थित दीनदयाल स्टेडियम में पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का अनावरण और विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंतए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंतए विधायक श्री राम कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिए प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने आगे कहा की छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत द्वारा हसदेव बांगो परियोजना के निर्माण कराए जाने के कारण जांजगीर.चांपा और सक्ती क्षेत्र के किसान समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद किसानों को उनके धान की सही कीमत मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने का काम किया। श्री बघेल ने बताया कि गत खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने किसानों से 98 लाख क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ.साथ बेरोजगार युवकों के हित में भी पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में उम्मीदवारों का फीस माफी का निर्णय लिया। वही भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए राजीव गांधी भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना में प्रतिवर्ष 7 हजार रूपए की सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। खेती नष्ट करने वाले रासायनिक खाद के स्थान पर वर्मीएगोबर खाद का अधिकतम उपयोग करें और उसका निर्माण कर खाद के लिए स्वयं आत्मनिर्भर बनें। प्रशासनिक कसावट के क्षेत्र में राज्य सरकार के कामकाज का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गत साढ़े 3 साल में सरकार 5 नए जिलेए 04 अनुविभाग और 85 नई तहसील की घोषणा की गई है। इसमें से 23 तहसीलों का शुभारंभ किया जा चुका है। सक्ती में मुख्यमंत्री ने आज शासकीय महाविद्यालय घोषणा की। उन्होंने सक्ती में सतनामी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। वहीं विधायक श्री राम कुमार यादव की मांग पर नगर पंचायत चंद्रपुर में गौरवपथए सहकारी बैंकए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रए और पुलिस चौकी की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि सक्ती को जिला बनाने पर यहां के लोग बहुत प्रशंन्न हैए यही कारण है कि आज मुख्यमंत्री का स्वागत करने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सक्ती क्षेत्र से पलायन की अधिकता के कारण इस क्षेत्र में औद्योगिक संस्थान खोलने की जरूरत है। डॉ महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता का संरक्षण और संवर्धन हम सब का नैतिक दायित्व है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा यहां रहने वाले हर वर्ग के लोगों की भलाई के कार्य करने से ही हो सकती है। जांजगीर.चांपा जिले के प्रभारी और राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गत साढ़े तीन साल में 85 नई तहसीलों की घोषणा की गई। 23 तहसीलों का शुभारंभ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित कार्य के लिए सरकार द्वारा समय सीमा तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर इसे संबंधित राजस्व अधिकारी की जवाबदारी मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री और मेरे द्वारा की जा रही है। समारोह को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ महंत रामसुंदर दासए विधायक श्री राम कुमार यादवए नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अर्जुन तिवारी ने किया और कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इसके पूर्व पंचायत प्रतिनिधियोंए पार्टी पदाधिकारियोंए गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सक्ती को जिला बनाए जाने पर गुलदस्ता और फूल मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्राए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंहए छत्तीसगढ़ श्रम कर्मकार कल्याण मंडल की सदस्य श्रीमती मंजू सिंहए राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शक्तिकांता राठौरए शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेलए रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ए पुलिस महानिरीक्षक श्री आर एल डांगीए अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसमए एस डी एम सक्ती सुश्री रेना ज़मीलए सहायक कलेक्टर सुश्री रोमा श्रीवास्तवए सर्व श्री दिनेश शर्माए राघवेन्द्र सिंहए रवि पाण्डेयए पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौरए नगर पालिका जांजगीर.नैला के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढेवालए चांपा नगरपालिका अध्यक्ष श्री जय थवाईतए विवेक सिसोदियाए गुलजार सिंहए चौलेश्वर चन्द्राकर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
226 करोड़ 26 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पणए शिलान्यास
इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सक्ती को 226 करोड़ 26 लाख रुपए के 30 विभिन्न कार्यों की सौगात दी। इनमें 13 करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपए के 11 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 19 कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल को आदर्श गौठान जेठा का मॉडलए कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

नगर पालिका सक्ती में शासकीय कॉलेज की घोषण, गत 3 साल में छत्तीसगढ़ का समन्वित विकास हुआ . मुख्यमंत्री
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
