scriptप्रभारी मंत्री ने अमोदा में किया गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन | Bhumipujan for the construction of godown in Amod | Patrika News

प्रभारी मंत्री ने अमोदा में किया गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन

locationजांजगीर चंपाPublished: Mar 09, 2019 03:24:54 pm

Submitted by:

Rajkumar Shah

किसानों कीे समृद्धि के लिए संकल्पित है सरकार: टेकाम

किसानों कीे समृद्धि के लिए संकल्पित है सरकार: टेकाम

प्रभारी मंत्री ने अमोदा में किया गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा. जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शुक्रवार को नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम अमोदा में हरित कांति योजना के तहत 15 लाख 40 हजार रुपए की लागत से दो सौ मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का भूमिपूजन किया। क्षेत्र के 35 किसानों को अल्प कालीन कृषि ऋण माफी योजना के तहत कर्जमाफी का प्रमाण पत्र भी दिया किया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। सरकार का गठन होते ही किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए धान की कीमत 2500 रुपए प्रति क्विंटल दिलायी गई। इसी प्रकार अल्प कालीन कृषि ऋण माफी योजना के तहत राज्य के किसानों का 6 हजार करोड़ रूपये से अधिक राशि का कृषि ऋण माफ किया गया। राज्य सरकार के इन फैसलों से किसानों का उत्साह बढ़ा है।
युवाओं में भी कृषि के प्रति रूचि बढ़ी है। डॉ. टेकाम ने बताया कि किसानों की समृद्धि के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी को संरक्षित करने के लिए भी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसी प्रकार बीपीएल परिवार को भी 35 किलो चावल प्रति कार्ड दिया जा रहा है। पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले का सर्वाधिक कृषि रकबा सिंचित है। यहां के मेहनतकश किसान धान का उचित मूल्य मिलने से उत्साहित हैं। कार्यक्रम को देवेश सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप, अमित राठौर, नवागढ़ जनपद के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू,अमोदा ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा देवी, पूर्व नोडल अधिकारी श्रवण सिंह, पार्षद पिं्रस शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

महिलाओं का सम्मान किया गया
स्कूल, शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री डॉ. सिंह टेकाम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप, सरपंच रेखा देवी, गजाला खान, अमला देवी पाण्डेय, जगती बाई, संतरा बाई, निशा देवी यादव, संतोष अग्रवाल, ज्ञानबाई, दरस जलतारे, निर्मला विश्वकर्मा, और रश्मि गुप्ता सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो