अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अवैध संबंध के चलते हुई थी इंजीनियर की हत्या
इंजीनियर का मितानिन के साथ अवैध संबंध था। मृतक इंजीनियर उसे मिलने के लिए बार-बार बुलाता था। इससे परेशान होकर महिला मितानिन ने अपनी जेठ के साथ मिलकर इंजीनियर युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या इतनी निर्मम की थी की इंजीनियर की आंख को निकालकर लाश को पैरा से ढ़क दिया गया था। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के गांव भिलाई का है।
जांजगीर चंपा
Published: April 04, 2022 09:14:32 pm
पुलिस के अनुसार बलौदा थाना के गांव भिलाई निवासी भीम देवांगन ने १६ फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सुबह के समय प्रार्थी के पुत्र राजेश देवांगन की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार हथियार से हत्या कर शव को पैरा में छिपा दिया गया था। रिपोर्ट पर बलौदा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा ३०२ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा डाग स्क्वायड, साइबर सेल की सहायता विवेचना में किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर गांव के ही रेशमा खूंटे व रथराम कुर्रे को थाना में तलब किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया। उन्होंने बताया कि मृतक राजेश देवांगन से आरोपी रेशमा खूंटे का पिछले एक साल से अवैध प्रेम संबंध था। राजेश देवांगन बार-बार मिलने के लिए रेशमा को बुलाता था। रेशमा के मना करने पर राजेश अवैध संबंध के बारे में उसके घर वालों को बता देना का धमकी भी देता था। जिससे रेशमा परेशान हो गई थी और राजेश देवांगन से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहती थी। रेशमा ने सारी बात अपनी जेठ को बताई। इसके बाद दोनों मिलकर राजेश की हत्या करने का प्लान बनाया। रेशमा मृतक राजेश को गांव के पैडगरी रास्ता में मिलने के लिए बुलाई। दोनों मिल रहे थे कि पीछे से आरोपी रथराम ने टंगिया से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गुस्सा इतना था कि राजेश का आंख को निकालकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद लाश को पैरा से ढ़क दिया गया। रथराम कुर्रे के कथन अनुसार घटना में प्रयुक्त टंगिया को जब्त किया गया। पुलिस ने बलौदा क्षेत्र के गांव भिलाई निवासी आरोपी रेशमा पति भूपेन्द्र खूंटे व कोरबा जिला के कुसमुंडा थाना निवासी रथराम कुर्रे पिता बिसाहू कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सुराग बताने वालों पर २५ हजार इनाम का किया गया था घोषणा
इंजीनियर के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस माह भर बाद भी सुलझा नहीं पा रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक व गांव के सरपंच द्वारा सुराग बताने वालों २५ हजार रुपए का इनाम घोषणा किया गया था। आखिरकार पुलिस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कामयाब हो गई।

polic girft aropi
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
