जांजगीर चंपा

कलयुगी डॉक्टर मामा ने अपनी सगी भांजी का के साथ किया ऐसा काम, जिसने सुना रह गया सन्न…

आरोपी डॉक्टर को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चंपाNov 11, 2019 / 06:11 pm

Vasudev Yadav

कलयुगी डॉक्टर मामा ने अपनी सगी भांजी का के साथ किया ऐसा काम, जिसने सुना रह गया सन्न…

जांजगीर-चांपा. भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर पर मामा भांजी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। सारागांव थाने में डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। पीडि़त भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। विभागीय काम काज के बहाने डॉक्टर ने अपनी भांजी को अपना शिकार बनाया। जिसके चलते पीडि़त को रिपोर्ट लिखानी पड़ी।
सारागांव पुलिस के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मामा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह कुर्रे द्वारा रविवार को दबावपूर्वक उसके साथ अनाचार किया। इससे पहले भी वह उसके साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। मना करने के बाद भी नहीं माना। जिसके चलते उसे रिपोर्ट लिखानी पड़ी। पुलिस ने मामले के आरोपी डॉ. प्रताप सिंह कुर्रे के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

READ : स्वास्थ्य विभाग 18 दिन बाद भी जारी नहीं कर पाया मेरिट सूची, स्वास्थ्य विभाग देरी की बता रहे हैं ये वजह…
पहले भी विवादों में रहे डॉक्टर
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह कुर्रे हमेशा विवादों में रहे हैं। एक ओर उनके व्यवहार से मरीज परेशान रहते हैं। यही वजह है कि पांच साल पहले उसकी अस्पताल में ही जमकर पिटाई हो गई थी। इसके अलावा ब्लड में अव्यवस्थाओं को लेकर वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.