script

शहर में फिर बड़ी चोरी, सूने मकान से एक लाख रुपए का माल पार

locationजांजगीर चंपाPublished: Oct 21, 2019 06:14:26 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

चोरी उस वक्त हुई जब महिला अपने रिश्तेदारी में कटघोरा गई थी। उसे फोन पर पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा है। सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

शहर में फिर बड़ी चोरी, सूने मकान से एक लाख रुपए का माल पार

शहर में फिर बड़ी चोरी, सूने मकान से एक लाख रुपए का माल पार

जांजगीर-चांपा. नहरिया बाबा रोड वार्ड नंबर 8 जांजगीर में अज्ञात चोरों ने सतनाम कौर पति स्व. गुरुचरण सिंह कौर के सूने मकान से 50 हजार रुपए नगदी एवं तकरीबन 50 हजार रुपए के सोने चांदी के जेवर पार कर दिया। चोरी उस वक्त हुई जब महिला अपने रिश्तेदारी में कटघोरा गई थी। उसे फोन पर पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा है। सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

READ : पुलिस में भर्ती नहीं होने से था क्षुब्ध और खरीद ली सब इंस्पेक्टर की वर्दी
कोतवाली पुलिस के मुताबिक सतनाम कौर 13 अक्टूबर को अपना घर सूना छोड़कर कटघोरा कोरबा गई थी। 20 अक्टूबर को उसके पड़ोस के रहने वाले लोगों ने उसे फोन कर बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। किसी अज्ञात चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना पाकर महिला अपने घर पहुंची और घर उस स्थान को तालाश की जहां जहां उसने नगदी रकम रखे थे। लेकिन वहां रकम नहीं था। आलमारी के जेवर भी पार हो चुके थे। चोरों ने 50 हजार रुपए नकदी, एक नग सोने का हार, एक झुमका, एक अंगूठी, पायल समेत करीबन एक लाख रुपए का माल पार कर दिया था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौका मुआयना की और सांप भागने के बाद लकीर पीटने का काम करती रही। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो