scriptजिस चूल्हे में मुर्गा बनाकर पार्टी की उसी चूल्हे में दोस्त को जलाकर मार डाला | Burnt friend to death in stove during party in Janjgir | Patrika News

जिस चूल्हे में मुर्गा बनाकर पार्टी की उसी चूल्हे में दोस्त को जलाकर मार डाला

locationजांजगीर चंपाPublished: Dec 05, 2020 08:57:55 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– जांजगीर चांपा जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात- चार दोस्तों ने एक साथ पार्टी की फिर चूल्हे में जलाकर भाग निकले

janjgir_crime_news.jpg
जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई। चार दोस्तों ने एक साथ मुर्गा पार्टी की और पार्टी मनाने के बाद एक दोस्त को उसी चूल्हे में बेरहमी से जलाकर भाग निकले। इतना ही नहीं पहले उसकी पहले जमकर पिटाई भी की गई है। युवक की जलने से मौत हो गई। घटना बम्हनीडीह की शाम 7 बजे की है।

अंधविश्वास! भूत-प्रेत के चक्कर में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस के अनुसार बम्हनीडीह के सतबहनिया मंदिर के पास चार दोस्त शनिवार की शाम को मुर्गा पार्टी मनाने गए थे। चारों ने शाम को मुर्गा पार्टी की और छककर शराब पिए। तीन दोस्तों का शिवकुमार पटेल पिता टीकाराम (45) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद बढऩे के बाद उसे जलते चूल्हे में उसके सिर को डालकर भूंज डाला।

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला फरार आरोपी 6 साल बाद बाद हुआ गिरफ्तार

उसकी मौके पर ही मौत होने के बाद तीनों दोस्त भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मामले की जांच के लिए जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार तीनों दोस्त कौन-कौन है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो