जांजगीर चंपा

Bus Accident : मतदान दल के 12 कर्मचारियों को गंभीर चोटें, बिलासपुर रेफर

Road Accident : कलेक्टर व एसपी ने देर रात अस्पताल पहुंचकर लिया पीडि़तों का जायजा

जांजगीर चंपाFeb 04, 2020 / 07:28 pm

Vasudev Yadav

Bus Accident : मतदान दल के 12 कर्मचारियों को गंभीर चोटें, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-सक्ती. सक्ती ब्लॉक के लहंगा व सरवानी से चुनाव निपटाकर सक्ती के ब्लॉक मुख्यालय में पेटी जमा करने सोमवार की रात 9.30 बजे लौट रही राजधानी बस डूमरपारा के पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में गिर गई। इससे पोलिंग पार्टी के 22 कर्मचारियों को चोटें आई है।
बस में चालक व हेल्पर समेत 30 लोग सवार थे। इसमें 22 कर्मचारियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 कर्मचारियों को गंभीर चोटें आने से उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। शेष 10 कर्मचारियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में भर्ती कराया गया है। 8 अन्य कर्मचारियों को सामान्य चोटें आने से वे सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें
पत्नी ने पति से इंतकाम लेने अपने ही तीन मासूम बच्चों का घोंट दिया गला, लोगों ने देखा नजारा तो कांप गई रूह

घटना के बाद कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक, एसपी पारूल माथुर समेत आला अधिकारी देर रात घटना स्थल पहुंच गए थे। इसके बाद सभी घायलों को देखने सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे।

ज्ञात हो कि सक्ती क्षेत्र में सोमवार को त्रि-स्तरीय पंचायत के अंतिम चरण का चुनाव था। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद राजधानी की बस लहंगा व सरवानी के पोलिंग पार्टियों को बिठाकर सक्ती के लिए निकली थी। बस डूमरपारा के पास पहुंची थी, इसी दौरान चालक आपा खो बैठा और अनियंत्रित होकर बस नाले में जा गिरी।
बस में सवार सारे के सारे पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही बस के दुर्घटना होने की सूचना अधिकारियों को मिली सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक-एक कर सभी कर्मचारियों को बस से सुरक्षित निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

समाजसेवियों ने किया सहयोग
पोलिंग पार्टियों की बस दुर्घटना होने की सूचना मिलते ही सक्ती के सामाजसेवियों ने बड़ा सहयोग किया। दरअसल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त दवाओं का स्टॅाक नहीं था। इसके चलते समाज के लोगों ने सेवा भावना लेकर मेडिकल स्टोर को रातों रात खुलवाया और जरूरत के हिसाब से दवा उपलब्ध कराई।

दो दर्जन पुलिस अफसर मौके पर थे तैनात
घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर जनक प्रसाद पाठकए एसपी पारूल माथुरए एसडीओपी शोभराज अग्रवाल, एसडीएम डॉ. सुभाष सिंह राज समेत आधा दर्जन थानों के थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुकी थी।

Hindi News / Janjgir Champa / Bus Accident : मतदान दल के 12 कर्मचारियों को गंभीर चोटें, बिलासपुर रेफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.