जांजगीर चंपा

मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी के बीच सुबह से घुमड़ते रहे बादल

* लोगों ने ठंड से बचने के लिए लिया गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा* दो दिनों तक इसी तरह रहेगा मौसम, आज हो सकती है बारिश

जांजगीर चंपाDec 26, 2019 / 11:54 pm

sandeep upadhyay

मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी के बीच सुबह से घुमड़ते रहे बादल

रायपुर. राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में मौसम ने अचानक ही करवट बदली। इससे कई जिलों में बारिश होने के साथ राजधानी में बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। सुबह से ही बादल छाए रहने के चलते सूर्य ग्रहण सा नजारा दिन भर देखने को मिला। अचानक ठंड बढ़ जाने के कारण सुबह शहर के कई इलाकों में लोग अलाव सेंकते दिखे।
रात में मौसम के करवट बदलने से तापमान अचानक काफी नीचे आ गया। रात मेें करीब 17 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम होने राजधानी मेें सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके साथ ही बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में बारिश हुई। दिन भर बादल छाए रहने के साथ सुबह कोहरा भी छाया रहा। तापमान की बात करें तो 25 दिसंबर की अपेक्षा 26 को राजधानी में 10 डिग्री तक कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों और तेजी से ठंड बढ़ेगी। समुद्र से नमी आने के कारण जैसे ही बादल छंटेंगे तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होगी। इससे 27 दिसंंबर को ठंड बढऩे के साथ प्रदेश भर में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की भी संभावना है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.