scriptसुबह होते ही तेज धूप की चुभन, एक तरफ लॉकडाउन तो दूसरी ओर गर्मी ने भी दिखाया असर, सड़कें वीरान | City temperature rised | Patrika News

सुबह होते ही तेज धूप की चुभन, एक तरफ लॉकडाउन तो दूसरी ओर गर्मी ने भी दिखाया असर, सड़कें वीरान

locationजांजगीर चंपाPublished: Mar 30, 2020 01:54:40 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Weather News: एक सप्ताह के भीतर तापमान 27 डिग्री से 36 डिग्री पहुंचा, बाहर निकलने से कतरा रहे लोग

सुबह होते ही तेज धूप की चुभन, एक तरफ लॉकडाउन तो दूसरी ओर गर्मी ने भी दिखाया असर, सड़कें वीरान

सुबह होते ही तेज धूप की चुभन, एक तरफ लॉकडाउन तो दूसरी ओर गर्मी ने भी दिखाया असर, सड़कें वीरान

जांजगीर-चांपा. अब शहर का तापमान बढऩे लगा है। लोग गर्मी का एहसास करने लगे हैं। सुबह 8.30 बजते ही लोगों को धूप की चुभन महसूस हो रही है। लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। सप्ताह भर पहले शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री था, जो अब बढ़कर 36 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। रविवार को तपिश ऐसी थी कि दोपहर होते ही पारा 36 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने सप्ताह भर तक मौसम शुष्क रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान 30 से 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें
कोल इंडिया प्रबंधन ने लिया निर्णय, कोलकर्मी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए देंगे एक दिन का वेतन

इस बार जिले में मार्च महीना उतना गर्म नहीं रहा। लोगों को गर्मी की वजह से कोई खास परेशानी नहीं हुई। जब-जब लगा कि तापमान ज्यादा हो रहा है, बारिश हो गई। यानी इस माह बारिश लोगों पर मेहरबान रही। बार-बार तापमान गिरने की वजह से गर्मी का वैसा अहसास ही नहीं हुआ, जैसे पिछले कुछ वर्षों से हो रहा था। अभी ही देखे तो एक पखवाड़े के भीतर दो बार बारिश हो चुकी है। इसके बाद 25 मार्च से गर्मी ने असर दिखना शुरू किया है। 29 मार्च को भी दिन का तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया था।
गर्मी के तेवर देख लोग दोपहर में घरों से निकलने से पहले सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं। गर्मी से व्याकुल कुछ लोगों ने कूलर भी निकाल लिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल माह से गर्मी और बढ़ेगी। लॉकडाउन होने के कारण दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक सामानों की खरीदी के लिए छूट दी गई है, लेकिन दोपहर में सड़कों के साथ हाट बाजारों में भी वीरानी छाने लगी है। जरूरी सामानों की खरीदी के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो