scriptबीच शहर में सब्जी मंडी, भीड़ इतनी कि चार घंटे के लिए बंद हो जाता है आम रास्ता | Common way that the crowd stops for four hours | Patrika News
जांजगीर चंपा

बीच शहर में सब्जी मंडी, भीड़ इतनी कि चार घंटे के लिए बंद हो जाता है आम रास्ता

सब्जी मंडी को अन्यत्र शिफ्ट करने की योजना फेल

जांजगीर चंपाMay 07, 2019 / 03:58 pm

Vasudev Yadav

सब्जी मंडी को अन्यत्र शिफ्ट करने की योजना फेल

बीच शहर में सब्जी मंडी, भीड़ इतनी कि चार घंटे के लिए बंद हो जाता है आम रास्ता

जांजगीर-चांपा. नगर पालिका का सब्जी मंडी बीच शहर में लगने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को आवागमन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां सब्जी व्यापारियों की भीड़ इतनी अधिक रहती है तो एक आम रास्ता चार घंटे के लिए बंद हो जाता है।
लोगों को रूट बदलकर एक स्थान से दूसरे स्थान जाना पड़ता है। नगरपालिका इसके लिए अलग स्थान चयन कर लिया है, लेकिन यहां सब्जी मंडी शिफ्ट करने के लिए केवल कागजों तक सीमित है। पालिका प्रशासन के कार्यकुशलता के अभाव में बदहाली बनी हुई है।
जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी पुराने बस स्टैंड के पास लगती है। सब्जी मंडी में जिले भर के लोग पहुंचते हैं। एक ओर गांव के लोग यहां अपनी सब्जी को खपाने लाते हैं, तो वहीं बड़े व्यापारियों की सब्जी भी यहां खपती है। दर्जनों पिकअप में सब्जी यहां पहुंचती है। यह मंडी बीच रास्ते में लगती है। जिसके चलते रास्ता सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह से बंद हो जाता है।
जिसके चलते यहां से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग में सुबह चार घंटे तक इतनी भीड़ रहती है कि एक चींटी भी पार नहीं हो सकता। मंडी में सब्जी होने के कारण यहां दर्जनों मवेशियों का भी जमवड़ा हो जाता है। जिससे यहां से गुजरना लोगों को सिर दर्द साबित हो जाता है।

अन्यत्र शिफ्ट करने की योजना फेल
जबकि यहां की सब्जी मंडी को शहर के बाहर शिफ्ट करने की योजना एक दशक पहले से बनाई जा रही है। लेकिन पालिका पदाधिकारियों के कार्यकुशलता के अभाव में यह योजना मूर्त रूप नहीं ले पा रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Home / Janjgir Champa / बीच शहर में सब्जी मंडी, भीड़ इतनी कि चार घंटे के लिए बंद हो जाता है आम रास्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो