scriptकांग्रेस प्रत्याशी अंतिम दिन पहुंचे नामांकन दाखिल करने, कलेक्टोरेट में दिनभर रही गहमागहमी | Congress candidates arrived on the last day to file nominations | Patrika News

कांग्रेस प्रत्याशी अंतिम दिन पहुंचे नामांकन दाखिल करने, कलेक्टोरेट में दिनभर रही गहमागहमी

locationजांजगीर चंपाPublished: Dec 06, 2019 07:17:21 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Urban body elections 2019: कांग्रेस ने नामांकन भरने के अंतिम दिन सूची किया जारी, चंद घंटों में बदल गए पांच प्रत्याशियों के नाम, कार्यकर्ताओं में दिखा रोष

कांग्रेस प्रत्याशी अंतिम दिन पहुंचे नामांकन दाखिल करने, कलेक्टोरेट में दिनभर रही गहमागहमी

कांग्रेस प्रत्याशी अंतिम दिन पहुंचे नामांकन दाखिल करने, कलेक्टोरेट में दिनभर रही गहमागहमी

जांजगीर-चांपा. निकाय चुनाव (Urban body elections) में पार्षद के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी के प्रत्याशी सामने आ गए हैं। इसके अलावा नामांकन भरने की तिथि भी समाप्त हो गई है। शुक्रवार को चौक-चौराहों पर केवल कांग्रेस की ही चर्चा दिनभर होती रही। अब चुनावी घमासान शुरू हो जाएगा। भाजपा के बाद अब कांग्रेस द्वारा भी शुक्रवार को सभी नपं व पालिका की सूची जारी कर दी। इसके साथ ही नगरीय निकाय की राजनीति गरमा गई।
यह भी पढ़ें
नगरीय निकाय चुनाव 2019: तैयारी हुई तेज, बैलेट पेपर से होगा मतदान, हर मतदान केंद्र में रखी जाएंगी दो पेटियां

भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की सूची जिला अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया। इसलिए जल्द ही सूची जारी कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस द्वारा प्रदेश चुनाव समिति द्वारा लिस्ट जारी किया गया है। इसलिए काफी मंथन के बाद नामांकन भरने के अंतिम तिथि में ही लिस्ट जारी किया गया है। एक तो अंतिम समय में लिस्ट जारी किया गया, उसमें भी ऐसे लिस्ट जारी किया गया है तो नगरपालिका जांजगीर-नैला के पांच पार्षदों का ही नाम को चंद घंटों में फिर से परिवर्तन करना पड़ा। इसमें अधिकांश जहां पुराने नामों पर ही मुहर लगाई है तो कुछ विनिंग कंडिडेट के नाम भी काट दिए गए थे।
जिसमें सबसे ज्यादा चौकाने वाला वार्ड 17 का विवेक सिंह सिसोदिया है, जो कांग्रेस का नगर कांग्रेस अध्यक्ष व पिछले दो पंचवर्षीय से जीतते आ रहे है। उसका नाम काट दिया गया था। लेकिन कुछ ही घंटो में फिर से सूची में फेरबदल किया गया। विवेक सिंह सिसोदिया सहित पांच प्रत्याशियों का नाम फिर से जोड़ा गया।
यह भी पढ़ें
एसईसीएल के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, मशीन के सामने खड़े होकर कार्य कराया बंद, की नारेबाजी

वे प्रत्याशी जिनका नाम पहले सूची में था वे फार्म लेने सहित अन्य तैयारी में जुट गए थे। जब उन्हें पता चला कि सूची से उनका नाम काट दिया गया है तो निराशा सामने आई। इसे लेकर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि वे खुलकर सामने नहीं आ रहे है। हालांकि वे लोग पार्टी के निर्णय मानते हुए इसे स्वीकार कर लिए हैं।

दो पूर्व नपा अध्यक्षों के बीच होगा घमासान
भाजपा की सूची को देखकर कांग्रेस द्वारा सूची बनाई गई है। नगरपालिका जांजगीर-नैला में वार्ड 10 में भाजपा द्वारा पूर्व नपा अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया को पहले से ही उम्मीवार बनाया गया है। इसके बाद कांग्रेस की सूची जारी होने से वार्ड में ही पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश पैगवार को उतारा गया है। वार्ड 10 में दो नपा अध्यक्ष के बीच जबरदस्त मुकाबना होगा।

नामांकन के आखिरी दिन कलेक्टोरेट में दिनभर रही गहमागहमी
नगरीय निकाय चुनाव के लिए 6 दिसंबर को फार्म भरने का अंतिम तिथि था। इस वजह से कलेक्टोरेट में पूरे दिन गहमागहमी रही। इसमें सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ही नजर आए। क्योंकि अंतिम तिथि में कांग्रेस द्वारा सूची जारी किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो