scriptटिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की जांच | Congress worker hanged | Patrika News

टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की जांच

locationजांजगीर चंपाPublished: Dec 08, 2019 02:46:17 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Congress worker hanged: चुनाव टिकट नहीं मिलने से क्षुब्ध एक कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की जांच

टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर. अकलतरा के वार्ड नं 16 से टिकट मांग रहा कांग्रेसी कार्यकर्ता ने शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि बबलू नायक कांग्रेस का कार्यकर्ता था। वह पार्षद चुनाव लडऩा चाहता था, लेकिन टिकट नहीं मिलने से वह क्षुब्ध हो गया था।
यह भी पढ़ें
उन्नाव के बाद कोरबा में दरिंदगी, रेप आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीड़िता पर किए 20 वार

मृतक बबलू नायक (35) पार्षद पद के लिए फार्म भी भर चुका था। शनिवार रात को वह पार्टी की बैठक से लौटा और अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह उसकी मौत की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इस बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। रविवार की सुबह पुलिस उसके घर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो