scriptरैली निकाल दिया शिव का संदेश | The message of the rally fired Shiva | Patrika News
टोंक

रैली निकाल दिया शिव का संदेश

निवाई . प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निवाई की ओर से शिव संदेश रैली का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालु उमड़े। रैली को मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने ध्वज पताका दिखाकर रवाना किया।

टोंकFeb 24, 2017 / 04:32 pm

pawan sharma

tonk

निवाई . प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निवाई की ओर से शिव संदेश रैली का आयोजन किया गया।

निवाई . प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निवाई की ओर से शिव संदेश रैली का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालु उमड़े। रैली को मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने ध्वज पताका दिखाकर रवाना किया।
 रैली विश्वविद्यालय से जयकारे लगाते हुए बैण्डबाजे के साथ रवाना हुई। इसमें भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। सबसे आगे दो घोडिय़ों पर बालिकाएं ध्वज लेकर चल रही थी।

 ये बस स्टैण्ड, झिलाय रोड होते हुए शिव आश्रम पहुंची। इस अवसर पर कैलाश मोदी, सुरेन्द्र भाणजा, तुलसी करनानी, गणेश नामा, नन्दकिशोर जायसवाल सहित श्रद्धालु मौजूद थे। 
भोले का सजा दरबार

आवां क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि महोत्सव इन दिनों मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को आवां के राजकलेश्वर, अखनेश्वर और गुप्तेश्वर महादेव शिव आराधना और पूजन किया गया। 
रमेश सोनी ने बताया कि मंदिर परिसर में भजन संध्या हुई। इस दौरान शिव का पंचामृत से अभिषेक कराकर आक, धतूरे, बिल्व-पत्र और सुगन्धित पुष्पों से शृंगार किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो