पत्नी के चरित्र पर था शक, शराब के नशे में पति ने बीवी के काट डाले हाथ-पैर, मौत
शराबी पति ने अपना आपा खो दिया और घर मे रखे रांपा से पत्नी के हाथ पैर को काट

जैजैपुर. शराबी पति के शंका ने फिर हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया है। पति को पत्नी के चरित्र के ऊपर था , जिसके चलते वो आये दिन अपनी पत्नी से विवाद करता रहता था। लेकिन शुक्रवार की रात्रि को शराबी पति ने अपना आपा खो दिया और घर मे रखे रांपा से पत्नी के हाथ पैर को काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तब उनके द्वारा जैजैपुर पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल महिला को 108 के माध्यम से जैजैपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
मामला जैजैपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करौवाडीह का है। संतोष सिदार ने शराब के नशे में अपनी पत्नी कृतिका सेंगर उम्र 32 वर्ष को गाली गलौज करते रहता था। पति को अपने पत्नी के चरित्र पर शंका रहता था, इसी बात को लेकर वो आये दिन विवाद करता रहता था।
लेकिन उनके आपस की कहानी और लड़ाई झगड़ा बीते रात्रि खूनी संघर्ष में बदल गई। जहां आरोपी पति ने शराब के नशे में धुत अपनी पत्नी को रात्रि खाना खाने और बच्चों के सोने के बाद हाथ पैर को रस्सी से बांधकर घर में रखे रांपा से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसके हाथ पैर को काट दिया। इस दौरान पत्नी की हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। इसके साथ पैर कंधे भी शरीर से अलग होने के कगार पर था।
चुकी रात हो जाने के चलते घटना की जानकारी लोगों को नहीं मिली तब सनकी पति ने ही अपने पड़ोसियों के घटना की जानकारी देते हुए सारे बातों को बताया, जिसे सुनने के बा लोग भौचक रह गए। लोगों का उसकी बातों पर यकीन ही नहीं तो तब लोग उसके घर जाकर देखे तो स्थिति को देखकर अवाक रह गए वहां मौजूद लोगों ने जैजैपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसवे बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाना लाक हत्या का अपराध दर्ज कर लिया।
चार मासूमों के सिर से उठा ममता का सहारा
आरोपी अपने पत्नी एवं चार बच्चों के साथ रहता था, जिसमे उसके दो बेटी और दो बेटा थे। लेकिन आरोपी शराबी था और शराब के नशे में आये दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता था। लेकिन शुक्रवार रात्रि के घटना ने चार मासूमों को उनके सिर से मां और ममता दोनों छीन लिया है। क्योंकि घटना में आहत महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। तो अब पिता पुलिसिया कार्रवाई में जेल में कैद हो जाएगा। कुल मिलाकर देखें तो शराब ने आज फिर एक भरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है।
अब पाइए अपने शहर ( Janjgir Champa News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज