जांजगीर चंपा

धुरकोट महिला मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, बेटी ने की थी मां की हत्या, ये थी वजह…

– पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है

जांजगीर चंपाJan 10, 2019 / 04:50 pm

Shiv Singh

धुरकोट महिला मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, बेटी ने की थी मां की हत्या, ये थी वजह…

जांजगीर-चांपा. डभरा थानांतर्गत ग्राम धुरकोट के महिला बसंती विश्वास मर्डर कांड की गुत्थी पुलिस ने शुक्रवार को सुलझा ली है। हत्या कोई और नहीं बल्कि महिला की 40 वर्षीय बेटी ने ही की है। मृतिका व उसका पति शेयर मार्केट में पैसा फंसाए थे, लेकिन यह पैसा डूब गया था, जिससे महिला की बेटी परेशान रहती थी। बेटी का गुस्सा फूट पड़ा और अपनी ही मां को सुतली रस्सी से गला घोट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटी अपने घर चली गई थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
डभरा थाना क्षेत्र के फगुरम चौकी अंतर्गत ग्राम धुरकोट में 8 जनवरी की बसंती विश्वास पति प्रभातचंद विश्वास (60) की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया था। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए चंद्रपुर एसडीओपी साधना सिंह लगी हुई थी। आसपास के लोगों ने गोपनीय जानकारी जुटाई गई, जिसमें पता चला कि मृतिका की बेटी का अपने मायके आना-जाना था और दोनों के बीच शेयर मार्केट में पैसा फंसने का विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने पहले मृतिका के परिजनों को पहले पूछताछ करना शुरू की। पहले तो पुलिस ने प्रभातचंद विश्वास की मालखरौदा में रहने वाली बेटी क्षिप्रा हरधर पति असीम (40) को पहले हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें
Breaking : धुरकोट में धान खरीदी बन्द किए जाने से किसानों ने किया चक्काजाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.