जंगली ***** का शिकार करने लगाए करंट की चपेट में आने से हुई थी मौत
जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में तीन लोगों को नगरदा पुलिस ने जेल भेजा है।
जांजगीर चंपा
Published: May 28, 2022 08:57:30 pm
जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में तीन लोगों को नगरदा पुलिस ने जेल भेजा है। दरअसल आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए जंगल में करंट का जाल बिछाया था। जिसमें सूअर न फंसकर ग्रामीण फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी पाया और उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। नगरदा पुलिस के अनुसार रामजी उम्र 52 वर्ष निवासी बहेरा थाना नगरदा जो 27 मार्च 2022 की रात्रि 8 बजे अपने अन्य साथियों के साथ जंगल की ओर गया था। वापस नहीं आने तथा उसका पता नहीं चलने पर दिनांक २८ मार्च को रामजी के पुत्र सुरेंद्र कुमार के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 29 मार्च २२ को पतासाजी के दौरान राम जी का शव नगरदा नहर में मिलने से थाना नगरदा में मिलने से मर्ग कायम किया गया। जांच के दौरान मृतक के साथ गए व्यक्तियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना दिनांक को ***** का शिकार करने के लिए तार बिछाया जाना बताया गया। जिसकी चपेट में रामजी के आ जाने से मौके पर उसकी मृत्यु हो गई। पर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को नहर में फेंक देना बताया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरदा में धारा 304 ए 201, 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों द्वारा आरोप स्वीकार करने पर प्रकरण के आरोपी लीलाधर सिंह उम्र 24 वर्ष, .दिलीप सिंह उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी कालाभांठा पहाडग़ांव थाना उरगा जिला कोरबा एवं तीसरा आरोपी मनोज कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी बुढिय़ापाली थाना उरगा जिला कोरबा को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने व विवेचना कार्रवाई में उनि चन्द्रप्रकाश कंवर, थाना प्रभारी नगरदा सउनि भगवान सिंह राज, प्रधान आरक्षक छगन साहू एवं थाना स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

police girfat aropi
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
