scriptआदर्श गौठान में नौ गायों की मौत से अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप | Death of nine cattle | Patrika News

आदर्श गौठान में नौ गायों की मौत से अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप

locationजांजगीर चंपाPublished: Sep 13, 2019 07:18:43 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Death of nine cattle: ग्राम पंचायत खोखरा के आदर्श गौठान में नौ गायों की मौत से अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

आदर्श गौठान में नौ गायों की मौत से अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप,आदर्श गौठान में नौ गायों की मौत से अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप

आदर्श गौठान में नौ गायों की मौत से अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप,आदर्श गौठान में नौ गायों की मौत से अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खोखरा के आदर्श गौठान में 24 घंटे के भीतर नौ गायों की भूख प्यास से मौत हो गई। इतनी संख्या में गायों की मौत के बाद भी स्थानीय प्रबंधन के चेहरे में सिकन तक नहीं आई। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हालांकि इसकी शिकायत जिला मुख्यालय के अफसरों तक पहुंच चुकी है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा घुरवा व बारी योजना के तहत गायों की सुरक्षा के लिए गौठान का निर्माण किया गया है, लेकिन इस तरह की घटना से अधिकारियों के कामकाज पर प्रश्न चिह्न लग गया है। मवेशियों की लगातार मौत होने की खबर मिल रही है। कुछ इसी तरह का मामला शुक्रवार को खोखरा में देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें
विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिरा हुआ था जमीन पर, करंट की चपेट में आने से छह मवेशी की मौत

नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत खोखरा के गौठान में उस वक्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया जब गांव के गौठान में एक साथ नौ मवेशियों की मौत हो गई। इसकी प्रमुख वजह गौठान में चारा पानी का अभाव बताया जा रहा है। गौठान में हजारों की तादाद में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भर दी गई है, लेकिन उनके चारा, पानी व शेड की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते मवेशियों की मौत हो रही है।
Click &
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो