scriptदर्दनाक हादसा : युवा क्रिकेटर की मौत की खबर जो भी सुना रह गया स्तब्ध… | Death of young cricketer | Patrika News

दर्दनाक हादसा : युवा क्रिकेटर की मौत की खबर जो भी सुना रह गया स्तब्ध…

locationजांजगीर चंपाPublished: Dec 02, 2019 06:24:42 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Cricketer’s death : बाला ढूंढने के फिराक में चढ़ा था चांपा के इंडोर हाल की छत में

दर्दनाक हादसा : युवा क्रिकेटर की मौत की खबर जो भी सुना रह गया स्तब्ध...

दर्दनाक हादसा : युवा क्रिकेटर की मौत की खबर जो भी सुना रह गया स्तब्ध…,दर्दनाक हादसा : युवा क्रिकेटर की मौत की खबर जो भी सुना रह गया स्तब्ध…,दर्दनाक हादसा : युवा क्रिकेटर की मौत की खबर जो भी सुना रह गया स्तब्ध…

जांजगीर-चांपा. चांपा के भालेराय मैदान से इंडोर हाल सटा हुआ है। यहां खिलाड़ी बड़ी संख्या में जुटते हैं। क्रिकेट खिलाडिय़ों की गेंद अक्सर इंडोर हाल की छत में चली जाती है। कुछ ऐसा ही रविवार की शाम 4 बजे हुआ। दरसअल क्रिकेट खिलाड़ी सुमित दास पिता माइकल दास (24) अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट का बाल अचानक इंडोर हाल की छत में जा पहुंचा। बाल को ढूंढने के लिए सुमित दास छत के उपर चढ़ गया। छत की एस्बेस्टस सीट इतनी खराब थी कि उसके पांव रखते ही सुमित छत के नीचे गिर गया। उसे गंभीर अवस्था में तत्काल बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीडीएम अस्पताल से उसे जिला अस्पताल, फिर जिला अस्पताल से उसे बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की सुबह 4 बजे के करीब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पूरा चांपा शहर स्तब्ध है। क्योंकि सुमित मिलनसार व अपने घर का इकलौता लड़का था। हाल ही में उसके पिता का असामयिक निधन हो गया था।इसके बाद सुमित की मौत से पूरा शहर रो पड़ा।

जांच रिपोर्ट में खुलासा, स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली थी मिठाइयां, अब होगी कार्रवाई
चांपा के क्रिकेट मैदान से सटे इंडोर हाल की छत में बाल ढूंढने की फिराक में छत से नीचे गिरे युवक की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। रविवार की शाम को उसे गंभीर अवस्था में बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में सुधार नहीं होने से उसे सिम्स रेफर किया गया था। सोमवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पूरे चांपा शहर में शोक की लहर दौड़ गई। युवा क्रिकेटर की मौत की खबर जो भी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो