छग में आर्थिक आपातकाल इसीलिए विकास के सभी कार्य भेंट चढ़े
शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय जांजगीर में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन सह प्रभारी व कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार नितिन नवीन, महामंत्री द्वय नारायण चंदेल, भूपेन्द्र सवन्नी मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा।
जांजगीर चंपा
Published: June 17, 2022 09:06:53 pm
जांजगीर-चांपा. अवैध रेत उत्खनन, परिवहन, छग में आर्थिक आपातकाल की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिला रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के लिए पूरे प्रदेश में केंद्र है। जिले से प्रशासनिक संरक्षण तथाकथित दाउ टैक्स की वसूली में कांग्रेस संलिप्त है। पूर्व वर्ती भाजपा सरकार के समय बने जिले में सड़कें तीन वर्षों में अवैध और ओवरलोडिंग परिवहन के चलते खस्ताहाल हो चुकी है। चूंकि छत्तीसगढ़ में आर्थिक आपातकाल है इसीलिए विकास के सभी कार्य प्रशासनिक एवं राजनीतिक निरंकुशता की भेंट चढ़ चुका है। समीपवर्ती जिले कोरबा से कोयला की हो रही चोरी एवं अवैध परिवहन को प्रशासनिक संरक्षण जिले के प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिला भी तबादला उद्योग से अछूता नहीं है। थाने नीलामी पर है। अराजकता और अराजक तत्व मूल्य आधारित व्यवस्था से अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान बीजेपी पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा।पत्रवार्ता के दौरान बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
जिले में चरमरा गई है बिजली व्यवस्था
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि छग प्रदेश में जांजगीर-चांपा जिला पूर्ण सिंचाई और कृषि प्रधान जिले के रुप में जाना जाता है। इसके बावजूद यहां पर धान खरीदी केंद्रां में परिवहन में भारी अनियमितता है। किसानों को बारदाने नहीं मिलते। दूसरे राज्यों से लाकर अवैध तरीके से धान खरीदी का आरोप भी समय-समय पर लगते आ रहा है। जिले में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है जिससे किसान और आम व्यक्ति सभी परेशान है।

छग में आर्थिक आपातकाल इसीलिए विकास के सभी कार्य भेंट चढ़े
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
