थमा चुनावी शोर: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, तीन विस सीटों में वोटिंग कल
जांजगीर चंपाPublished: Nov 15, 2023 08:49:37 pm
विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शोरगुल बुधवार की शाम थम गया। अब गुरूवार को सभी बूथों के लिए मतदान दलों को रवाना किया जाएगा।


थमा चुनावी शोर: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, तीन विस सीटों में वोटिंग कल
इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह से तैयारी करने अमला जुटा हुआ है। पॉलिटेक्निक भवन परिसर में मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्था बनाई गई है। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच यहां गुरुवार को गोपनीय मतदान सामग्री का वितरण होगा। यहां जांजगीर-चांपा जिले के तीनों विधानसभा जांजगीर-चांपा, अकलतरा और पामगढ़ के लिए 15-15 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। सक्ती जिले के भी जैजैपुर और सक्ती सीटों के आंशिक बूथों के लिए यहां सामग्री वितरण किया जाएगा। सक्ती विस के 82 बूथों के लिए 7 और जैजैपुर विस के 60 बूथों के लिए 5 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। गोपनीय सामग्री मिलने के बाद गुरूवार को ही पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी। शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।