नैला फाटक में हर रोज जाम से पड़ता है जूझना, अंडरब्रिज से भी राहत नहीं
नैला रेलवे फाटक बंद होने से हर रोज जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार तो जाम दोनों ओर में एक किमी से ज्यादा तक लग जाती है। इतना ही नहीं फाटक खुलने के बाद भी संकरा रास्ता होने से निकलते समय ही कई घंटे लग जाते हैं। साथ ही हर पल दुर्घटना की भी आशंका लगी रहती है।
जांजगीर चंपा
Published: July 20, 2022 09:59:24 pm
जांजगीर-चांपा . कन्हाईबंद में अंडरब्रिज का निर्माण कराया गया है लेकिन बारिश के चलते यहां से लोगों को गुजरने में भारी परेशानी होती है। यहां भी जाम की स्थिति बन जाती है। कुल मिलाकर लोगों को परेशान होना पड़ता है। गौरतलब है कि मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित नैला समपार में दिनभर में दो दर्जन से ज्यादा सवारी गाडिय़ां निकलती है। इसके अलावा मालगाडिय़ों की गिनती नहीं रहती। ऐसे में हर दस-पंद्रह मिनट में फाटक बंद कर दिया जाता है और फाटक बंद होने से यहां पर लंबा जाम लग जाता है जिससे हर रोज इस मार्ग से आवागमन करने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दिक्कत यह है कि नैला रेलसे स्टेशन से लेकर फाटक तक सिंगल सड़क है। यही हाल नैला भाटापारा और जर्वे-हरदी जाने वाली मार्ग का भी है। ऐसे में फाटक बंद होने से दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है जिससे सड़क पर पैदल चलने भी जगह नहीं बचती और जब फाटक खुलता है तो लोगों में आवाजाही की आपाथापी लगी रहती है। संकरा रास्ता होने से लोगों को आधा से एक किमी की दूरी को ही पार करने में कई बार लंबा समय लग जाता है। ऊपर से बड़े वाहन भी भीड़ में शामिल रहते हैं जिसके चलते हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
ओवरब्रिज की मांग नहीं हो पा रही पूरी
यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण अब बहुत जरुरी हो गया है। जांजगीर-बलौदा को जोडऩे वाली यह मुख्य सड़क है। इसके अलावा सरखों-पहरिया का प्रमुख रास्ता भी है। ऐसे में दिनभर यहां यातायात का दबाब रहता है। बड़ी संख्या में लोग आवागमन के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इधर पंतोरा होते हुए कोराटक से आगे कन्हाईबंद में अंडरब्रिज का निर्माण कराया गया है लेकिन बारिश के चलते यहां से लोगों को गुजरने में भारी परेशानी होती है। यहां भी जाम की स्थिति बन जाती है। कुल मिलाकर लोगों को परेशान होना पड़ता है।

नैला फाटक में हर रोज जाम से पड़ता है जूझना, अंडरब्रिज से भी राहत नहीं
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
