scriptतेज आंधी के बीच नदी में पलटी मछुआरों की नाव, एक की मौत | Fishermen's boat capsizes in the river amid strong storm, one dead | Patrika News

तेज आंधी के बीच नदी में पलटी मछुआरों की नाव, एक की मौत

locationजांजगीर चंपाPublished: May 27, 2022 09:20:13 pm

Submitted by:

Ashish Tiwari

तेज आंधी के बीच नदी में मछुआरों की नाव पलट गई। इससे की मौत हो गई और दो मछुआरे किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

तेज आंधी के बीच नदी में पलटी मछुआरों की नाव, एक की मौत

mritak

पुलिस के अनुसार हसौद थाना क्षेत्र के गांव मिरौनी निवासी मछुआरे छोटेलाल कहरा सहित अन्य दो लोग नाव में सवार होकर मछली मारने के लिए निकले थे। मछुआरों की नाव अचानक आई आंधी में फंस गई और नाव पलटने से सभी महानदी में तूफान की वजह से उठ रही लहरों में फंस गए। इसमें से 2 लोग काफी मशक्कत के बाद किनारे पहुंचे गए। मगर एक लहरों से बाहर आने के दौरान बैराज की दीवार से टकराने की वजह से डूब गया और उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उसके शव को देर रात बाहर निकाला गया। लेकिन आंधी आने के बाद नाव पलटने और अपनी जान बचाने की जद्दोजहद की तस्वीर सामने आई है, वह बेहद खतरनाक है। मिरौनी बैराज के पुल पर खड़े लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया है। जिसमें 3 लोग तूफान के दौरान जिंदगी और मौत के बीच जूझते नजर आ रहे हैं। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत कर लाश को महानदी से निकलवाया गया। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी हर रोज शाम को तेज आंधी चल रही है, इसलिए नदी में नाव लेकर न जाएं। क्योंकि अचानक आंधी चलने के कारण नाव पलट जाता है।
घंटो नाव को पकड़कर लड़ती रही जिंदगी की जंग
नाव पलटने के बाद मछुआरा काफी देर तक नाव को पकड़े रहा और फिर लहर की वजह से नाव भी छूट गई। इसके बाद मछुआरा बैराज के पुल के नीचे पहुंचता है और उसके द्वारा यहां भी अपनी जान बचाने की कोशिश की गई। कुछ देर बाद वह बैराज में लगे गेट के नीचे चला गया। घंटो तक मछुआरे जिंदगी की जंग लड़ी आखिरकार उसकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो