scriptदो सड़क हादसे में गई चार लोगों की जान, पांच की हालत गंभीर | Four killed in road accident | Patrika News

दो सड़क हादसे में गई चार लोगों की जान, पांच की हालत गंभीर

locationजांजगीर चंपाPublished: May 19, 2019 01:46:38 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

पहली घटना में भदरी चौक के पास हुई तो दूसरी चंद्रपुर थानांतर्गत ग्राम सपोस की

पहली घटना में भदरी चौक के पास हुई तो दूसरी चंद्रपुर थानांतर्गत ग्राम सपोस की

दो सड़क हादसे में गई चार लोगों की जान, पांच की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा. चंद्रपुर डभरा थानांतर्गत शनिवार देर रात से लेकर रविवार की सुबह ८ बजे के भीतर दो अलग -अलग सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना में भदरी चौक के पास हुई जहां शादी से लौट रहे एक परिवार की बोलेरो को कैप्सूल वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें दो महिला समेत एक मासूम की मौत हो गई। इस मामले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरे मामले में चंद्रपुर थाना क्षेत्र के सपोस के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने वृद्ध महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दोनों मामले की जांच करने पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों मामले के आरोपी कैप्सूल व ट्रेलर चालकों को हिरासत में लिया है।
पहली घटना में भदरी चौक फगुरम चौकी पुलिस के मुताबिक सोंठी सक्ती निवासी कृषि वैज्ञानिक जांजगीर के केडी महंत का परिवार शादी में शामिल होने कुदरी गया हुआ था। शादी समाप्त होने के बाद शनिवार की रात को ११ बजे लौट रहे थे। वे भदरी चौकी के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही कैप्सूल की बोलेरो से टक्कर हो गई। जिससे बोलेरो में सवार शिवकुमार पति भुनेश्वर महंत ६०, नेहा महंत पति सूरज ३० एवं १० माह का तन्मय पिता सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार किरन महंत, कान्हा महंत, वासू दास, काव्या महंत व शिक्षा महंत को गंभीर अवस्था में रायगढ़ के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना के बाद रात भर मौके पर तनाव का माहौल था। पुलिस ने पैप्सूल चालक के खिलाफ धारा २७९, ३३७, ३०४ ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।
बाक्स

सपोस के पास वृद्ध महिला की मौत
दूसरी घटना में चंद्रपुर थाना क्षेत्र के सपोस के पास रविवार की सुबह ८ बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने वृद्ध महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों व आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस लोगों को समझाइश दे रही है। चंद्रपुर पुलिस के अनुसार सपोस निवासी सचि देवी पति भागीरथी ६० रविवार की सुबह सड़क पार कर रही थी। उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने वृद्ध महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोगों को मनाने पुलिस जुटी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो