रिटायर्ड शिक्षक के घर से ५० हजार का माल पार
सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अफरीद के रिटायर्ड शिक्षक के घर से अज्ञात चोरों ने तकरीबन ५० हजार रुपए का बर्तन पार कर दिया। शिक्षक ने मामले की शिकायत सारागांव थाने में की है। पुलिस मामले की जांच करने जुटी है। बताया जा रहा है कि स्कूल के सामने शिक्षक का घर है।
जांजगीर चंपा
Published: June 16, 2022 09:49:16 pm
सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अफरीद के रिटायर्ड शिक्षक के घर से अज्ञात चोरों ने तकरीबन ५० हजार रुपए का बर्तन पार कर दिया। शिक्षक ने मामले की शिकायत सारागांव थाने में की है। पुलिस मामले की जांच करने जुटी है। बताया जा रहा है कि स्कूल के सामने शिक्षक का घर है। स्कूल में देर शाम असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा होता है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ऐसे ही असामाजिक तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सारागांव पुलिस ने बताया कि उन्हें रिटायर्ड शिक्षक मोहन लाल राठौर लिखित शिकायत मिली है कि अफरीद के कन्या मिडिल स्कूल के सामने उनका घर है। बीते डेढ़ माह से वह अपने छोटे बेटे के घर मुंबई गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने घर की चाबी अपने पड़ोसी लक्ष्मण राठौर को दिया था। ९ जून को जब वे वापस लौटे तो देखा कि उनके घर में सबकुछ ठीक था। लेकिन घर के पीछे का दरवाजा टूटा था। गुरुवार की सुबह जब वह पटाव को देखे तो उसके घर के पटाव का पूरा सामान अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। पटाव में ४ नग कांसे का गंगार, ४ नग पीतल का हौला, एक नग कांसे का परात, तीन नग कांसे की गंजी, दो नग बटकी को मिलाकर १४ नग कीमती बर्तन को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। मामले की रिपोर्ट उसने सारागांव थाने में दर्ज कराई है। इधर सारागांव पुलिस की टीम ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
घर के सामने असामाजिक तत्वों का डेरा
आपको बता दें कि गढ़ पारा के पास असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। गौरव गांव होने के बाद भी गांव में अवैध शराब, गांजा की बिक्री खुलेआम होती है। असामाजिक तत्व स्कूल के अहाते के सामने की नशे का सेवन करते हैं। सारागांव पुलिस के द्वारा रात्रि गश्त नहीं होने से ऐसे असामाजिक तत्वों का डेरा रहता हैै। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ऐसे ही लोगों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल सारागांव पुलिस के सामने चैलेंज है कि वे चोरी के आरोपी को ढूंढ पाते हैं या नहीं।
---------------

sp office
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
