तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराई, एक की मौत, एक गंभीर
दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार की रात 10 बजे एक तेज रफ्तार बाइक में सवार दो लोग विजली खंभे से टकरा गए। इससे दोनों की हालत गंभीर हो गई।

चांपा. चांपा के राम बांधा तालाब दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार की रात 10 बजे एक तेज रफ्तार बाइक में सवार दो लोग विजली खंभे से टकरा गए। इससे दोनों की हालत गंभीर हो गई। दोनों को रात को ही सिम्स रेफर किया गया। जिसमें एक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक चांपा शहर के अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष का मनोज जायसवाल का बेटा है। चांपा पुलिस के अनुसार आदर्श जायसवाल पिता मनोज जायसवाल (22) अपने साथी के साथ गुरुवार की रात को 10 बजे शहर से घूमकर घर जा रहा था। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बाइक बिजली खंभे से टकरा गई। इससे बाइक में सवार दोनों की हालत गंभीर हो गई।
दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। रात को इलाज के दौरान आदर्श जायसवाल की मौत हो गई। आदर्श की मौत के बाद शहर में शोक की लहर है। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अब पाइए अपने शहर ( Janjgir Champa News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज