scriptBreaking : तेज रफ्तार कार मालगाड़ी से टकराई, 11 लोग गंभीर, बिलासपुर रेफर | High speed car collides with goods train | Patrika News

Breaking : तेज रफ्तार कार मालगाड़ी से टकराई, 11 लोग गंभीर, बिलासपुर रेफर

locationजांजगीर चंपाPublished: May 16, 2019 01:11:52 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– अकलतरा के करीब मुरलीडीह के पास घटी घटना, तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे उज्जैन

Breaking : तेज रफ्तार कार मालगाड़ी से टकराई, 11 लोग गंभीर, बिलासपुर रेफर

Breaking : तेज रफ्तार कार मालगाड़ी से टकराई, 11 लोग गंभीर, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चांपा. अकलतरा के करीब मुरलीडीह मोड़ में तेज रफ्तार कार गुरुवार की सुबह 6 बजे ब्लाइंड मोड़ के रेलवे ट्रैक में मालगाड़ी से जा टकराई। इससे कार में सवार 11 लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीधे बिलासपुर रेफर किया गया है। कार में सवार लोग पामगढ़ थाना क्षेत्र के धनेली गांव के थे, जो कार में सवार होकर उज्जैन जाने के लिए बिलासपुर जा रहे थे। उन्हें बिलासपुर में ट्रेन पकडऩी थी। फिलहाल घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा है। इधर अकलतरा पुलिस दुर्घटनाकारित कार में अकलतरा ले आई है। घायलों का किसी का नाम पता नहीं चल रहा है।
यह भी पढ़ें
Breaking : शराब बिक्री के चार लाख 16 हजार रुपए लेकर फरार सेल्समैन को पुलिस ने नवापारा से किया गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस के मुताबिक धनेली का पंकज तिवारी अपने परिवार समेत उज्जैन की तीर्थ यात्रा में जा रहे थे। कार में वे गुरुवार की सुबह बिलासपुर जाने के लिए निकले थे। वे अकलतरा से आगे बढ़कर मुरलीडीह रेलवे पार कर रहे थे। तभी अंधे मोड़ के रेलवे ट्रैक में कार को आगे बढ़ा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त होते हुए दूर जा छिटका। कार में सवार 11 लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस से बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो