scriptहादसो को न्यौता दे रहे बड़ी इमारतों में लगे होर्डिग्स लेकिन बेखबर है प्रशासन | Hoardings in big buildings inviting accidents but the administration i | Patrika News

हादसो को न्यौता दे रहे बड़ी इमारतों में लगे होर्डिग्स लेकिन बेखबर है प्रशासन

locationजांजगीर चंपाPublished: May 23, 2022 09:49:40 pm

Submitted by:

Ashish Tiwari

शहर में लगे होर्डिग्स हादसों को न्यौता दे रहे है। हवा चलते ही ये होर्डिग्स उड़कर जमीन पर गिर रहे है। इसके अलावा बिजली के तार में फंस जा रहे है। बिजली विभाग कड़ी मशक्कत कर उसे निकाल कर बिजली व्यवस्था दुरूस्क कर रहे है। यह होर्डिग्स कहीं किसी के ऊपर गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार बेखबर है।

हादसो को न्यौता दे रहे बड़ी इमारतों में लगे होर्डिग्स लेकिन बेखबर है प्रशासन

eas tarh hording bda rhe preshani

बारिश के मौसम में तेज आंधी चलने पर होर्डिंग गिरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह किसी की जान भी ले सकते हैं। बारिश का मौसम शुरू होने वाला है और आंधी चलने की संभावना और इन होर्डिंग्स के गिरने की आशंका के चलते लोगों को जान-माल की चिंता सताने लगी है। खासकर जिन छतों पर होर्डिंग्स लगे हुए हैैं, उनके आसपास रहने वाले लोगों को डर बना हुआ है। नगर पालिका हर साल होर्डिंग्स का ठेका करवाती है। इससे नगर पालिका को लाखों रुपए की आय होती है। इसके बावजूद होर्डिंग्स लगाने के कोई मापदंड दिखाई नहीं दे रहे हैं। शहर के मुख्य मार्गों की बहुमंजिला इमारतों पर बड़े-बड़े होर्डिंग किसी बड़े हादसे का संकेत दे रहे हैं। कमाई तो इमारतों के मालिकों की हो रही है, लेकिन खतरे के साए में इनके पड़ोसी हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से सड़क पर चलने वाले राहगीरों के लिए भी यह होर्डिंग्स खतरा बने हुए हैं। पत्रिका टीम ने सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों का जायजा लिया तो ऐसे ही हालात नजर आए। बीटीआई चौक, नेताजी चौकी, केरा रोड, कचहरी चौक सहित अन्य मुख्य मार्गों के आसपास स्थित इमारतों पर विज्ञापन के भारी भरकम होर्डिंग्स लगे हुए हैं, जो कभी भी तेज हवा और आंधी से सड़कों पर गिर सकते हैं। बड़े-बड़े बैनर हवा से उड़कर दुपहिया वाहन चालकों की जान जोखिम में डाल सकते हैं। आंधी-तूफान से होने वाले हादसे के लिए कलेक्टर ने अलर्ट जारी कर जा चुका है, इसके बाद भी नगर पालिका की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रविवार को आए आंधी-तूफान से शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे भी नगरपालिका ने कोई सबक नहीं लिया।
नपा के अनुमति बगैर लगा लिए होॢडग्स
शहरी क्षेत्र में लगने वाले बैनर होर्डिंग का किराया नगर पालिका में जमा किया जाता है, लेकिन बिना किराया जमा किए प्रचार-प्रसार करके कुछ लोगों ने घरों में आम रास्तों के पास होर्डिंग लगवा रखे हैं। जब शहर में किसी दल के नेता का दौरा या आमसभा होती है तो इनकी बाढ़ आ जाती है। कोई त्योहार नजदीक हो तो भी यही स्थिति होती है। जिले में इस समय राजनेताओं के कई दौरे हो चुके हैं, इसलिए जगह-जगह होर्डिंग लगे हुए हैं।
बिजली विभाग की बढ़ी परेशानी
बिजली विभाग के जेई का कहना है कि शहर में आंधी तूफान आते ही होॢडग्स बिजली के तार में जाकर फंस जा रहे है। शहर में जब भी आंधी तूफान आता है, होर्डिग्स फंसना तय है। पिछले दिनों चांपा रोड में बड़ा सा होर्डिग्स फंस गया था। इसके कारण देर रात तक मोहल्ले में बिजली गुल रही। होॢडग्स को निकालकर मेंटनेंस किया गया। इस तरह का हालात आंधी तूफान आते ही हर बार निर्मित होती है।
वर्जन
तेज हवा से होर्डिंग्स गिर सकते हैं, यह बात सही है। यदि शुल्क जमा कराने के बाद भी होर्डिंग्स जोखिमभरे हैं तो उन्हें हटाया जाएगा।
चंदन शर्मा, सीएमओ जांजगीर-नैला
———-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो