script

CG Political News : जोगी कांग्रेस में अंदरूनी कलह, सैकड़ों कार्यकताओं ने पार्टी छोडऩे का किया ऐलान, पढि़ए पूरी खबर आखिर क्यों खफा हैं कार्यकर्ता…

locationजांजगीर चंपाPublished: Jun 07, 2018 12:38:45 pm

Submitted by:

Shiv Singh

डभरा में रैली निकालकर प्रेसवार्ता में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने जिम्मेदारों पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोडऩे की घोषणा की है।

CG Political News : जोगी कांग्रेस में अंदरूनी कलह, सैकड़ों कार्यकताओं ने पार्टी छोडऩे का किया ऐलान, पढि़ए पूरी खबर आखिर क्यों खफा हैं कार्यकर्ता...

CG Political News : जोगी कांग्रेस में अंदरूनी कलह, सैकड़ों कार्यकताओं ने पार्टी छोडऩे का किया ऐलान, पढि़ए पूरी खबर आखिर क्यों खफा हैं कार्यकर्ता…

जांजगीर-डभरा. जिले की राजनीतिक फिजा एक बार फिर गरम हो गई है। जोगी कांग्रेस में जबरदस्त अंदरुनी कलह सामने आया है, जिसके प्रभाव से चंद्रपुर विधानसभा के सैकड़ों लोगों ने पार्टी से त्यागपत्र देने का ऐलान किया है। डभरा में रैली निकालकर प्रेसवार्ता में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने जिम्मेदारों पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोडऩे की घोषणा की है। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ऐन चुनाव के पहले पार्टी बड़े जन समूह की अनदेखी करना महंगा न पड़ जाए।
यह भी पढ़ें
Analytical News : जिले के 52476 छात्रों को सरकार दो सालों से नहीं दे पाई छात्रवृत्ति

बुधवार की सुबह अचानक डभरा में निकली रैली ने सबका ध्यान आकृष्ट किया। रैली के बारे में जानने पर पता चला कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी द्वारा घोषित चंद्रपुर विधानसभा के प्रत्याशी से रूष्ट हैं और उस पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा करने लगे। डभरा के आरएलसी स्कूल प्रांगण से प्रारंभ हुए रैली में सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल थे।

रैली में शामिल लोग पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के सक्ती जिलाध्यक्ष के पक्ष में नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली तहसील कार्यालय के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। रैली का नेतृत्व कर रहे पार्टी के पदाधिकारी सुनील चंद्रा ने मंच से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी छोडऩे की घोषणा की। उसके साथ उपस्थित सैकड़ों लोगों ने हुंकार भरते हुए पार्टी के जिम्मेदारों पर दुव्र्यवहार करने के साथ नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि जोगी कांग्रेस द्वारा चंद्रपुर विधानसभा के लिए करीब तीन माह पहले ही गीतांजलि पटेल को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।
बताया जा रहा है कि डभरा की रैली में शामिल लोग पार्टी की गतिविधियों में लगातार शामिल रहे हैं और गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते रहे हैं। रैली में शामिल लोगों ने बताया कि पार्टी प्रमुख अजित जोगी के शपथ पत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने में पार्टी के जिम्मेदारों ने उनका उपयोग किया, फिर उनकी ओर से आंखे फेर ली। इसकी शिकायत पार्टी प्रमुख तक की गई थी। क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे विधायक अमित जोगी से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन उनके द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर आयुष अग्रवाल, सोमू यादव, भागीरथी बरेठ, रूपेंद्र सोनवानी, उत्तम नाग, वासु शर्मा, मोनू शर्मा, अनिल पटेल, लाला माली, विक्की महंत, बाबा चंद्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पटेल पर गुटबाजी का आरोप
सभा स्थल पहुंचे पत्रकारों से जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी गीतांजलि पटेल कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी को बढ़ावा दे रही है। सुनील चंद्रा ने पटेल पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वे और उनके साथी विगत छह माह से पटेल के साथ कदम से कदम मिलाकर उनको विजयी बनाने हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके बीच फूट डालने का प्रयास किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। इसकी शिकायत पार्टी फोरम में की गई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होने से पार्टी छोडऩे का निर्णय लेना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सभी कार्यकर्ताओं का है। करीब ५७-५८ गांव के लगभग २ हजार कार्यकर्ताओं का यह निर्णय है कि कार्यकर्ताओं की संख्या दो माह में ५ हजार तक पहुंचानी है और सब मिलकर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

छजकां की रैली आज
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे द्वारा सरकार पर सभी मोर्चे पर विफलता का आरोप लगाते हुए गुरूवार ७ जून को दोपहर २ बजे रेलवे स्टेशन नैला से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रैली में विधायक अमित जोगी, ऋचा जोगी सहित पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष इब्राहिम मेमन ने बताया कि इसी दिन शाम को ५.३० बजे पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ, जिला कार्यकारणी की घोषणा तथा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया है।

नहीं पड़ता कोई फर्क
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उपेक्षा व दुव्र्यवहार के आरोप पर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी गीतांजलि पटेल का कहना रहा कि दो-चार लोगों के चले जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। पटेल ने युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सुनील चंद्रा पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा कुछ छिपी मांगों को पूरा करने दबाव बनाया जा रहा था, जो मुनासिब नहीं था। इसके चलते कुछ लोगों को साथ लेकर और उनको बरगलाते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। उनके साथ डभरा की रैली में शामिल ज्यादातर लोगों को सही बात का पता ही नहीं है कि वह क्यों पार्टी छोडऩे की बात कह रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को सही बात की जानकारी दी जाएगी और उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को समझाएंगे
डभरा की रैली के संबंध में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इब्राहीम मेमन ने बताया कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें समझाइश दी जाएगी और उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को गुरूवार की रैली में शामिल होने जांजगीर बुलाया गया है, जहां विधायक अमित जोगी भी पहुंचेंगे और उनसे मुलाकात उनका पक्ष जानेंगे। वहीं इस्तीफे के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक किसी का इस्तीफा नहीं मिला है। सोशल मीडिया के माध्यम से तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो