scriptहाइवा की टक्कर से बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग | janjgir bike rider died in road accident people were making video | Patrika News

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

locationजांजगीर चंपाPublished: Jun 20, 2022 03:01:21 pm

Submitted by:

CG Desk

हादसे के बारे में सबसे शर्मनाक बात यह थी की लोग इस हादसे का वीडियो बनाने में लगे हुए थे पर किसी ने भी जख्मी रामलाल को अस्पताल नहीं पहुँचाया बल्कि वीडियो बनाते रहे।

FILE PHOTO

FILE PHOTO

जांजगीर. देर रात जांजगीर चांपा में एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमे तेज़ रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बाइक सवार ने सड़क पर ही तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया लेकिन मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने मदद करने की कोशिश नहीं की। वक्त रहते अगर युवक को अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय राम लाल कंवर कोरबा के उरगा क्षेत्र के तिलकेजा का रहने वाला था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मृतक राम लाल अपने किसी रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने पोरथा आया था। पोरथा से वापस लौटते समय गांव के पास नेशनल हाइवे-49 पर रायगढ़ से आ रही तेज रफ़्तार हाइवा ने टक्कर मार दी।

इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गयी। जैसे ही पुलिस को सुचना मिली ,वह घटनास्थल पर पहुंची पर तब तक रामलाल की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद हाइवा चालक हाइवा वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दे दी है। परिवार के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इस घटना के बारे में SI बीरबल रजवाड़े ने कहा की हाइवा के टक्कर मारने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में रामलाल मौके पर ही पड़ा तड़पता रहा ,पर किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचने के जहमत नहीं उठाई। यदि रामलाल को समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। इस हादसे के बारे में सबसे शर्मनाक बात यह थी की लोग इस हादसे का वीडियो बनाने में लगे हुए थे पर किसी ने भी रामलाल को अस्पताल नहीं पहुंचाया। फिलहाल हाइवा चालक का पता नहीं चला पाया है उसकी तलाश जा रही है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो