script

किसके सर सजेगी ताज, फैसला कल, रूझान सुबह 10 बजे से परिणाम रात 11 बजे के बाद

locationजांजगीर चंपाPublished: May 22, 2019 06:39:20 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

15 ने ठोकी थी चुनावी मैदान में ताल, 12.33 लाख मतदाताओं का फैसला बंद है 2172 ईवीएम, 8 बजे से होगी गिनती शुरू

15 ने ठोकी थी चुनावी मैदान में ताल, 12.33 लाख मतदाताओं का फैसला बंद है 2172 ईवीएम, 8 बजे से होगी गिनती शुरू

किसके सर सजेगी ताज, फैसला कल, रूझान सुबह 10 बजे से परिणाम रात 11 बजे के बाद

जांजगीर-चांपा. मतगणना को लेकर उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई। बुधवार को उम्मीदवारों का समय केवल हार-जीत की संभावनाओं को लेकर चर्चाओं में गुजरा। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रदेश की एकमात्र जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से किस्मत आजमा रहे भाजपा के गुहाराम अजगल्ले व कांग्रेस के रविशेखर भारद्वाज सहित १५ उम्मीदवारों के भाग्य के फैसला गुरूवार को कसडोल के २१ राउंड के गिनती के परिणाम आने के बाद होगा। लोकसभा क्षेत्र में शामिल पामगढ़ विधानसभा की मतणगना सबसे पहले पूरी होगी।
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में कैद जनता का फैसला गुरूवार को सामने आएगा। सुबह ८ बजे डाक मतपत्रों से इसकी शुरूआत होगी। प्रत्येक चरण की गिनती में २० मिनट लगने हैं। इस लिहाज से जनता का रूझान सुबह १० बजे से मिलते रहने की उम्मीद है। पूरी गिनती में इस बार रात ११ बजने की संभावना जताई हैं। क्योकि इस बार नया प्रयोग करते हुए वीवीपैट की पर्चियां का भी मिलान होना है। इसलिए इस बार ४ से ५ घंटा विलंब होने की संभावना है। शाम ६ से ७ बजे के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है और परिणाम रात ११ बज सकता है। इसकी अधिकृत घोषणा होने की आस है। इसके बाद तय हो जाएगा कि जांजगीर-चांपा का सांसद में प्रतिनिधित्व कौन करेगा। वोटो की गिनती के लिए जिला प्रशासन ने पालिटेक्निक कालेज में व्यवस्था की गई। जिले के सभी ६ विधानसभा के वोटो की गिनती होगी। बिलाईगढ़ व कसडोल विधानसभा के वोटो की गिनती बलौदा बाजार जिले में होगी। दोनो विधानसभा के डाकमत पत्र की गिनती जांजगीर में ही होगी।

गणना अलग-अलग घोषणा जांजगीर में
जांजगीर-चांपा लोकसभा में आने वाले आठ विधानसभा में छह विधानसभा की गिनती जांजगीर में और दो विधानसभा की गिनती बलौदाबाजार में होगी। इसके बाद दोनो का मिलान किया जाएगा। फिर परिणाम की घोषणा जांजगीर मतगणना स्थल पर किया जाएगा।

फैसला 23 को हुआ था ईवीएम में कैद
जांजगीर-चांपा लोकसभा के सभी आठ विधानसभा के १८ लाख ९० हजार ६३९ मतदाताओं में से १२ लाख ३३ हजार ४८४ मतदाताओं ने २३ अप्रैल को अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया था। चुनावी मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों, क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में १५ लोगों ने ताल ठोंका है। यहां भाजपा की प्रत्याशी गुहाराम अजगल्ले और कांग्रेस की रविशेखर भारद्वाज के बीच सीधा मुकाबला होने की बात कही जा रही है। बसपा के प्रत्याशी दाऊराम रत्नाकर की चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज होने की उम्मीद है।

माह भर का इंतजार खत्म होगा आज
जांजगीर-चांपा लोकसभा में मतदान छत्तीसगढ़ के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में हुआ था। जनता जनार्दन का फैसला ईवीएम में कैद हो गया था। इसके बाद मतगणना की तैयारी जिला निर्वाचन विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया था अब तैयारी पूरी हो चुकी है। लोकसभा के तहत संसदीय क्षेत्र की मतणगना २३ मई होगी। इसके साथ ही लोगों का परिणाम का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।

पहले से ही हो चुकी है बुकिंग
हजारों किलो लड्डू, फूल मालाएं, ढोल ताशे के साथ आतिशबाजाीजी की तैयारी पहले से ही मतगणना के बाद होने वाले जश्न के प्रमुख पार्टी के पदाधिकारियों ने कर ली है। सिर्फ शहर की प्रमुख मिठाई दुकान में लड्डूओं के आर्डर पहुंच चुके है। तो फूल बाजार में भी हजारों की तादात में मालाएं बनकर तैयार हैं। अपने चहेते प्रत्याशी की जीत के लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने कई किलो के हार बनाने के आर्डर दिए है, ताकी अपने उम्मीदवार को फूलों से लाद सके।

वर्ष 2014 चुनाव की स्थिति
वर्ष 2014 में पार्टी ने दूसरी बार कमला देवी पाटले पर भरोसा जताया और दूसरी बार भी वे विजयी रही। उन्होंने कांग्रेस के प्रेमचंद जायसी को डेढ़ लाख से अधिक मतों से परास्त किया।

ट्रेंडिंग वीडियो