scriptमछलियों को मारने के लिए बिछाया था करंट का जाल, भूल गए थे इंसानो को भी लगता है झटका… किशोर आया चपेट में | Janjgir-Champa: The fish electric trap for killing the fish, forgot the human being also felt the shock | Patrika News

मछलियों को मारने के लिए बिछाया था करंट का जाल, भूल गए थे इंसानो को भी लगता है झटका… किशोर आया चपेट में

locationजांजगीर चंपाPublished: Jul 24, 2017 01:13:00 pm

जैजैपुर में एक मछली व्यवसायी ने मछलियों को मारने के तालाब में करंट का
जाल बिछाया था। इस समय शायद वह ये भूल बैठा था कि करंट केवल मछलियों को ही
नहीं इंसानों को भी लगता है।

he fish electric trap for killing the fish, forgot

he fish electric trap for killing the fish, forgot the human being also felt the shock

जांजगीर. जैजैपुर में एक मछली व्यवसायी ने मछलियों को मारने के तालाब में करंट का जाल बिछाया था। इस समय शायद वह ये भूल बैठा था कि करंट केवल मछलियों को ही नहीं इंसानों को भी लगता है। इसी जाल की चपेट मे आकर किशोरावस्था मे ही एक बालक का जीवन अब समाप्त हो गया है।

थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम हरदीडीह में घासीराम पिता पुनीराम जाटवर 40 वर्ष का घर तालाब के उस पार स्थित है। चुंकि वह एक दुकानदार भी है।

इसलिए उसने मछली मारने के लिए करंट का जाल बिछाया था। सोमवार की सुबह तालाब में नहाने आये कक्षा दसवीं के छात्र विक्रम पिता नरोत्तम महंत 15, विद्युत कनेक्शन की करेंट की चपेट में आ गया। उसकी घटना स्थल में ही मौत हो गई, घटना की सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गई है। इधर तालाब में मछली मारने का जाल लगा हुआ था।

कुछ तारों को निकाल कर तालाब में फेंका हुआ था, ताकि किसी को पता न चल सके, मृतक गरीब परिवार से है। मृतक के माता पिता रोजी मजदूरों के लिए गांव बाहर गये हुए है। संभवत: उन्हें पता भी नहीं होगा कि उनके परिवार का चिराग बुझा चुका है।

वहीं अवैध विद्युत तार फैलाने वाला घासीराम जाटवर अपनी दुकान बंद कर फरार बताया जा रहा है। मृतक के मौत का जिम्मेदार कौन हो सकता है। यह पुलिस जांच कर रही है। मासूम की मौत के बाद जन आक्रोश भड़क रहा है।

गांव के होनहार विक्रम की मौत होने पर गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक हररोज की अपनी दिनचार्य की तरह बरसात के समय मे हाथ मे कपड़े और छाता लेकर ताबाल स्नान करने आया हुआ था। तभी वह करेंट की चपेट में आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो