जांजगीर चंपा

केएसके के नियमित कर्मचारी ने प्लांट के भीतर ही लगाई फांसी

केएसके वर्धा पॉवर प्लांट के एक नियमित कर्मचारी सीनियर हेल्पर ने मंगलवार की सुबह १० बजे प्लांट के भीतर ही फांसी लगा ली। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की सूचना के बाद प्लांट प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जांजगीर चंपाJul 05, 2022 / 08:47 pm

Sanjay Prasad Rathore

sidi me laga li fansi

केएसके वर्धा पॉवर प्लांट के एक नियमित कर्मचारी सीनियर हेल्पर ने मंगलवार की सुबह १० बजे प्लांट के भीतर ही फांसी लगा ली। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की सूचना के बाद प्लांट प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रोगदा निवासी हुकुमचंद मराबी केएसके वर्धा पॉवर प्लांट में सीनियर हेल्पर का काम करता था। वह रेगुलर कर्मचारी था। बीते १५-२० दिनों से वह नौकरी में नहीं आया था। मंगलवार को वह ड्यूटी ज्वाइन किया। वह अपने सेक्शन में सीढ़ी में फांसी लगा लिया था। उसकी फांसी को देखकर प्लांट प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने पुलिस बुलाई और मर्ग की कार्रवाई शुरू कराई। इस दौरान प्लांट के और भी सकते में आ गया। मृत कर्मचारी के परिजनों को भी बुलाया गया। परिजनों ने इस दौरान प्लांट प्रबंधन के दबाव के चलते खुदकुशी करने की बात करते हुए मुआवजे की मांग शुरू कर दी। दोपहर तक प्लांट प्रबंधन ने ५ लाख का मुआवजा, २५ लाख का बीमा, बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च के अलावा अनुकंपा नियुक्ति की घोषणा की गई। इसके बाद परिजन शांत हुए।
यह आशंका बता रहे वजह
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि प्लांट का कर्मचारी हुकुम चंद बीते १५ दिनों से ड्यूटी नहीं आया था। इस दौरान उसकी पंचिंग सिस्टम को ब्लाक कर दिया गया था। जिसके चलते वह भयभीत हो चुका था। उसे नौकरी से निकाले जाने का डर सताने लगा था। जिसके चलते खुदकुशी का रास्ता अपनाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
—————-

Home / Janjgir Champa / केएसके के नियमित कर्मचारी ने प्लांट के भीतर ही लगाई फांसी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.